Published : Jun 12, 2020, 11:22 AM ISTUpdated : Jun 12, 2020, 01:20 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। दुकानें, ऑफिस मॉल्स सब बंद हैं। इस कारण दुनिया में कई लोगों की नौकरी जा चुकी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिये आप घर बैठे चार लाख रूपये आसानी से कमा सकते हैं। ये ऑफर लोगों को दिया है सोशल मीडिया स्टार डेन बिल्जेरियन ने। इस अय्याश इंस्टग्रामर ने लोगों से उसका एक काम करने के बदले चार लाख रूपये देने का ऑफर दिया है। इस बेहद आसान काम को कर आप भी झटके से लॉकडाउन में लखपति बन सकते हैं...
इंटरनेट पर्सनालिटी डेन बिल्जेरियन सोशल मीडिया पर अपनी अय्याशी भरी जिंदगी दिखाते रहते हैं। अब डेन ने लोगों को इस लॉकडाउन पैसे कमाने का ऑफर दिया है।
210
खुद को किंग ऑफ़ इस्टाग्राम कहने वाले डेन बिल्जेरियन ने अपने फैंस को उनकी जिंदगी अपर आधारित किताब का टाइटल सजेस्ट करने को कहा है। डेन को जिसका नाम पसंद आएगा, उसे इसके बदले 4 लाख रूपये दिए जाएंगे।
310
डेन लगातार अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। इसमें वो कई खूबसूरत लड़कियों से घिरे नजर आते हैं।
410
39 साल के डेन के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। खूबसूरत लड़कियों के अलावा डेन को हथियारों का भी काफी शौक है।
510
डेन के इस ऑफर का विज्ञापन फ्लोरिडा के एक अखबार में निकला है। जिसमें डेन कई लड़कियों के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। साथ ही नीचे लिखा है कि उन्होंने अपनी आत्मकथा खत्म कर ली है।
610
अब सबसे बड़ी मुश्किल है इसके नाम को डिसाइड करने की। ऐसे में जो भी फैन उन्हें सबसे अच्छा नाम सुझाएगा, उसे उनकी तरफ से चार लाख रूपये दिए जाएंगे।
710
ट्विटर पर जैसे ही खबर आई, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लाखों-करोड़ों लोगों ने इस किताब के टाइटल का सुझाव दिया है।
810
कुछ लोगों ने जहां सीरियसली पैसों के लिए अच्छे नाम सुझाए, तो ाकि लोगों ने डेन की अय्याशी पर कटाक्ष किया।
910
बता दें कि डेन कॉर्पोरेट इंडस्ट्री के स्पेशलिस्ट पॉल बिल्जेरियन के बेटे हैं। पिता ने ही अपने बेटे की लाइफ को इतनी लग्जुरियस बना कर दी है। डेन का एक छोटा भाई एडम भी है।
1010
डेन बिल्जेरियन हमेशा से नेवी का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वो जुआ खेलने लगे। और फिर गैंबलिंग की दुनिया का बेताज बादशाह बन बैठा।