जिसे लोग बुलाते हैं चुड़ैल, उसे भी हुआ कोरोना, 50 सर्जरी करवाकर बनी भद्दी, ब्रेस्ट से हिप्स तक प्लास्टिक के

हटके डेस्क: दुनिया में कोविड 19 ने कहर बरपा दिया है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस की चपेट में दुनिया के कई देश आ गए हैं। इसमें ईरान भी शामिल है। इस मुस्लिम देश पर चीन के बाद कोरोना ने कहर बरपाया था। पिछले कुछ दिनों से यहां संक्रमण के मामलों में कमी आई थी लेकिन एक बार फिर यहां हालात चिंताजनक हो गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि ईरान की मशहूर इंस्टाग्रामर सहर तबर भी कोरोना की चपेट में आ गई है। उसकी हालत काफी गंभीर हो गई है, जिस वजह से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। सहर की वकील ने इससे पहले उसके जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन उसे बेल नहीं मिली थी। अब जेल में ही सहर को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया। वो बीते साल से ही जेल में बंद थी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 1:36 PM IST

111
जिसे लोग बुलाते हैं चुड़ैल, उसे भी हुआ कोरोना, 50 सर्जरी करवाकर बनी भद्दी, ब्रेस्ट से हिप्स तक प्लास्टिक के

ईरान में रहने वाली सहर तबर को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।  

211

22 साल की सहर का असली नाम फतेमेह खिष्वंद है। वो तेहरान की रहने वाली है और अपनी अजीबोगरीब सूरत के लिए जानी जाती है। 

311

ईरान की इंस्टाग्राम स्टार सहर तबर इससे पहले तब चर्चा में आई थी जब उसने एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसी दिखने के लिए एक के बाद एक प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बिगाड़ लिया था। 

411

सहर तबर हमेशा से एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसी दिखना चाहती थी। इसके लिए उसने एक-दो नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा सर्जरी करवाई। लेकिन इसका जो अंजाम सामने आया, वो काफी डरावना था।

511

सहर अपने नेचुरल लुक से असंतुष्ट थी। उसे हमेशा एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसा दिखना था। लेकिन इसके लिए उसने पागलपन का रास्ता चुना। एक के बाद एक उसने 50 सर्जरी करवा ली।

611

सहर ने कई तरह की सर्जरी करवाई है। इसमें लिप्स, नोज से लेकर हिप्स और बूब्स ट्रांसप्लांट भी शामिल हैं। 

711

 इतनी सर्जरी के बाद उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। कहा जाता है कि सहर ने ख़ास डाइट के जरिये अपना वजन भी 40 किलो कम किया था।

811

जानकारी के मुताबिक, सहर को सांस्कृतिक अपराध और सामाजिक और नैतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर भगवान की निंदा करने, हिंसा भड़काने, गलत ढंग से पैसे कमाने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा था। इसके बाद ईरान पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

911

सहर ने खाने-पीने में सख्ती के कारण कभी अपना वजन 40 किलोग्राम से ऊपर नहीं होने देतीं थी। लेकिन खूबसूरत दिखने की चाहत में सहर ने अपने असली नैन-नक्श भी खो दिए। 

1011

बता दें कि सहर अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसके लाखों फॉलोवर्स थे। लेकिन बीते कई महीनों से वो जेल में बंद थी। 
 

1111

अब सहर की तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। ईरान में कोरोना जेलों तक पहुंच गया है। ऐसे में कई अन्य अपराधी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos