कोरोना में मास्क का बिजनेस शुरू कर करोड़पति बना शख्स, आज 70 हजार में बेचता है 1 फेस मास्क

Published : Dec 18, 2020, 11:58 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना ने साल 2020 में उथल-पुथल मचा दी। कई लोगों ने इस साल करियर की नई ऊंचाइयों को छूने का सपना देखा था लेकिन कोरोना ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई लोग इस दौरान बेरोजगार हो गए। लोगों के पास खाने-पीने की दिक्कत तक आ गई। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी इस दौरान सामने आए, जिन्होंने अपने हुनर से कोरोना जैसे संकट में भी अपनी नई पहचान बनाई। आज हम जिस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं उसने कोरोना काल के दौरान मास्क की जरुरत को देखते हुए इसी का बिजनेस स्टार्ट किया। लेकिन उसने जो मास्क बनाया वो आज उसे नाम और दौलत दोनों दिला रहा है। शख्स द्वारा बनाए एक मास्क की कीमत 70 हजार रुपए होती है। आइये बताते हैं कैसे मास्क के इस बिजनेस ने शख्स को बना दिया मशहूर... 

PREV
17
कोरोना में मास्क का बिजनेस शुरू कर करोड़पति बना शख्स, आज 70 हजार में बेचता है 1 फेस मास्क

साल 2020 में कोरोना ने जमकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। करोड़ों लोग इस महामारी की चपेट में आ गए। लाखों लोगों की जान चली गई। एक वक्त तो दुनिया ने ऐसा भी देखा जब कई देशों में कब्रिस्तान की कमी हो गई। किसी ने नहीं सोचा होगा कि 2020 ऐसा दिन दिखाएगी।  

27

कोरोना महामारी की दवा  नहीं मिल पाई। लंबे समय तक इस वायरस से बचाव का एकमात्र तरीका मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही रहा। अब जाकर इस महामारी की वैक्सीन लगने लगी है लेकिन इसकी सफलता की गारंटी अभी तक किसी ने नहीं ली है। कोरोना से बचाव के लिए काफी समय तक कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया था। 

37

इस लॉकडाउन में कई लोगों की जॉब चली गई। लोग घरों में भूख से तड़पने को मजबूर हो गए। लेकिन कोरोना संकट के दौरान ही जापान में रहने वाले एक शख्स ने मास्क बनाने का बिजनेस स्टार्ट किया। शख्स का बिजनेस ऐसा दौड़ा कि आज उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। 

47

रायटर्स के मुताबिक, जापान में रहने वाले 30 साल के शुहेई ओकवारा ने लॉकडाउन में 3 डी प्रिंटेड मास्क बनाना शुरू किया। इस मास्क को पहनने के बाद लोग समझ भी नहीं पाते कि सामने वाले ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया भी है या नहीं?

57

दरअसल, ये कोई आम मास्क नहीं है। ये इंसानी चेहरे का आभास कराने वाला मास्क है। इसे लगाने के बाद आपका चेहरा बदल जाएगा। आप जिस तरह का फेस मास्क लगा लीजियेगा आपका चेहरा बिलकुल वैसा ही लगने लगेगा। 
 

67

जानकारी के मुताबिक, इस मास्क की कीमत सत्तर हजार रुपये है। ये मास्क सिर्फ टोक्यो में शुहेई के ही शॉप में मिलती है। लोग यहां अपने लिए मास्क का ऑर्डर प्लेस करते हैं, जिसके बाद उन्हें मास्क की डिलीवरी करवाई जाती है। 

77

शुहेई के इस स्पेशल मास्क की काफी चर्चा हो रही है। इसकी तस्वीरें  वायरल हो रही हैं। अभी तक शुहेई  ने एक मॉडल का चुनाव किया है, जिसके चेहरे जैसा ही मास्क वो बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मॉडल को पेमेंट भी दे दी है।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories