मात्र 7 साल की उम्र में हवाई जहाज उड़ा रहा है ये बच्चा, मंझे हुए पायलट की तरह दबाता है एक-एक बटन

Published : Dec 28, 2020, 12:34 PM IST

हटके डेस्क: अगर इंसान में जज्बा हो तो क्या नहीं किया जा सकता है। भले ही ये जज्बा एक बच्चे में ही क्यों ना आ जाए। तभी तो जिस उम्र में बच्चे उड़ाने के लिए खिलौने वाली प्लेन मांगते हैं, उस उम्र में सात साल का ये बच्चा तीन बार हवाई जहाज उड़ा चुका है। इसके टैलेंट का जलवा ऐसा है कि जर्मनी के राजदूत ने भी बच्चे को मिलने के लिए बुलाया है। बच्चे को प्लेन उड़ाते देखने से ऐसा लगता है जैसे सालों से प्लेन उड़ाता कोई मंझा हुआ प्रोफेशनल हो। सबसे हैरानी की बात ये है कि इस बच्चे की जिंदगी में हुई एक घटना ने ही उसे प्लेन उड़ाने के लिए प्रेरित किया था। आइये आपको बताते हैं कैसे नन्ही उंगलियों से टप-टप प्लेन के बटन दबाता है ये बच्चा... 

PREV
17
मात्र 7 साल की उम्र में हवाई जहाज उड़ा रहा है ये बच्चा, मंझे हुए पायलट की तरह दबाता है एक-एक बटन

युगांडा वैसे तो दुनिया में अपनी गरीबी के कारण और भुखमरी की वजह से बदनाम है लेकिन यहां टैलेंट की भी कमी नहीं है। अफ़्रीकी महाद्वीप के इस छोटे से देश में रहने वाले 7 साल के एक बच्चे से जब आप मिलेंगे तो उसकी बातें सुनकर जितना हैरान होंगे, उससे ज्यादा हैरत में उसके कारनामे देखकर हो जाएंगे। (तस्वीरें- Reuters)
 

27

7  साल के इस बच्चे का नाम ग्राहम शेमा है। इन दिनों ग्राहम की हर तरफ चर्चा हो रही है। सब ग्राहम की काफी तारीफ कर रहे हैं। हो भी क्यों ना? बच्चे ने काम ही ऐसा किया है। इतनी कम उम्र में ग्राहम ने प्लेन उड़ाना सीख लिया है। (तस्वीरें- Reuters)

37

अभी तक तीन बार प्लेन उड़ाकर उसने दुनिया में सनसनी मचा दी है। ग्राहम का एक इंटरव्यू लोकल मीडिया में आया। साथ ही उसे सारे मीडिया हाउस कैप्टन की उपाधि दे रहे हैं।  इतनी कम उम्र में ऐसा टैलेंट दिखाकर ग्राहम चर्चित हो गया है।  (तस्वीरें- Reuters)

47

ग्राहम को मैथ्स और साइंस में काफी इंट्रेस्ट है। वो आगे एक पायलट और फिर एस्ट्रोनॉट बनना चाहता है। ग्राहम मंगल ग्रह पर जाकर काम करना चाहता हैं। अपने रोल मॉडल एलोन मस्क की की तरह ग्राहम को स्पेस में काफी इंट्रेस्ट है। (तस्वीरें- Reuters)

57

हवाई जहाज उड़ाने का ख्याल ग्राहम को तब आया था जब वो अपनी दादी के घर पर थे। वहां पुलिस का एक हेलीकॉप्टर उनके घर के काफी नीचे से उड़ान भर रहा था। उसकी वजह से घर की छप्पर उड़ गई थी। इस घटना के बाद से ही ग्राहम प्लेन के बारे में जानकारी इक्कठा करने लगा था। (तस्वीरें- Reuters)
 

67

ग्राहम की मां ने जब अपने बेटे का इंट्रेस्ट देखा तो उसने एक स्थानीय एविएशन अकादमी में ग्राहम का एडमिशन करवा दिया। इसके बाद ग्राहम ने मात्र पांच महीने में पहली बार प्लेन उड़ा लिया। अभी तक ग्राहम तीन बार सेसना 172 को उड़ा चुका हैं। (तस्वीरें- Reuters)
 

77

युगांडा एयरपोर्ट पर जब एक इंस्ट्रक्टर ने ग्राहम से प्लेन के बारे में पूछा तो उसने किसी अनुभवी की तरह बारीकी से सारी जानकारी से डाली। इसे देख पायलट भी हैरान रह गया। अब आगे युगांडा एयरपोर्ट में ग्राहम को ट्रेनिंग देने की तैयारी चल रही है।  (तस्वीरें- Reuters)
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories