Ayatollah Ali Khamenei Death: अमेरिका-इजरायल के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा। मौत की खबर के बाद वही महिला फिर वायरल, जिसने पहले उनकी फोटो जलाकर सिगरेट जलाई थी। जानिए पूरा मामला और वायरल वीडियो की कहानी।

ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका और इजरायल के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस खबर के बाद पूरे ईरान में हलचल मची हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पहले भी चर्चा में रह चुकी है।

पहले खामेनेई की तस्वीर जलाकर जलाई थी सिगरेट

कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला ने खामेनेई की फोटो को आग लगाकर उसी आग से सिगरेट जलाई थी। उस वीडियो ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। कई लोगों ने इसे ईरान में बढ़ते गुस्से से जोड़ा था।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: US-Israel Strike: खामेनेई की मौत के बाद रो पड़े TV एंकर, IRGC बोला-सबसे खतरनाक ऑपरेशन अब शुरू! WATCH

मौत की खबर के बाद खुशी से झूमती दिखी महिला

अब खामेनेई की मौत की खबर के बाद उसी महिला का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह खुशी से झूमती और जश्न मनाती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो खामेनेई की मौत के बाद का है। वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरान में माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ जगहों पर खुशी जताई जा रही है तो कुछ जगहों पर सन्नाटा है।

यह भी पढ़ें: Khamenei Death News: Israel Attack में Ali Khamenei की मौत, बदले का हुआ ऐलान

यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का विषय बन गया है। लोग वीडियो को शेयर करते हुए अलग-अलग राय दे रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

नोट: एशियानेट हिंदी वायरल हो रही इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।