Published : May 01, 2020, 09:51 AM ISTUpdated : May 01, 2020, 11:02 AM IST
हटके डेस्क: दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जब सबकी नजर कोरोना से खराब हुए हालात पर थी, तब अचानक नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की मौत की खबर आई। इस खबर के बाद सभी हैरान हो गए। फिर शुरू हुई तानशाह की खोज। अमेरिका ने तानाशाह की खोज के लिए सैटेलाइट की मदद ली। लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर किम जोंग सामने आया, वो भी टिकटोक बनाते। जी हां, इस किम जोंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये शख्स हूबहू इस क्रूर तानाशाह की तरह दिखता है। टिकटोक के अलावा यूट्यूब पर भी ये वीडियोज बनाकर शेयर कर रहा है।
इंटरनेशनल मीडिया में अचानक नॉर्थ कोरिया के तानशाह की मौत की खबर ने सबको शॉक कर दिया। अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है कि किम जोंग जिन्दा है या मर गया।
210
पिछले दिनों अचानक किम जोंग का टिकटोक वीडियो सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में किम जोंग एक लाल रंग का बटन पकड़े भी नजर आया।
310
ये लाल बटन परमाणु मिसाइल को लांच करने के लिए था। घबराइए नहीं, किम जोंग नयूक्लियर अटैक नहीं करने वाला।
410
दरअसल, ये शख्स किम जोंग का बहरूपिया है, जो काफी हद तक उसकी तरह ही दिखता है। ये शख्स टिकटोक पर वीडियोज बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है।
510
purinsyogun नाम से इस शख्स ने अपना अकाउंट बना रखा है। लोग उसके वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं।
610
ये शख्स बिल्कुल किम की तरह नजर आ रहा है। उसका हेयर स्टाइल और चश्मा तक किम की तरह ही है।
710
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि इस शख्स के कई वीडियोज में लाल रंग का एक बटन नजर आ रहा है। शख्स उसे दबाने की धमकी देता है।
810
एक वीडियो में वो लोगों ने कहता नजर आया कि वो ठीक है और जिंदा है। साथ ही उसने लोगों से मैसेज करने के लिए थैंक्स भी कहा।
910
purinsyogun के कई हजार फॉलोवर्स हैं। यूट्यूब पर भी इसके कई फैन है। वीडियो देख कई लोगों ने कमेंट किया कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया जिसे ढूंढ रही है, वो टिकटोक पर मिला।
1010
यूट्यूब पर भी ये किम धमाल मचाए हुए है। कुछ ही दिनों में इसके 50 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं।