कोरोना में जनता को अकेले छोड़ इस होटल में 20 लड़कियों संग समय बिता रहे महाराज, अंदर से है इतना आलीशान

Published : May 09, 2020, 09:52 AM ISTUpdated : May 09, 2020, 07:23 PM IST

हटके डेस्क। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। दुनिया भर में इससे 39 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 2.70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में भी इससे 3 हजार लोग संक्रमित हैं और 55 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में भी लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है, लेकिन यहां के 67 वर्षीय महा वजीरालोंगकोर्न देश छोड़कर साउथ जर्मनी के अल्पाइन रिजॉर्ट टाउन स्थित आलीशान होटल सॉनेनविच्ल (Sonnenbichl) में  20 महिलाओं और नौकर-चाकरों के साथ रह रहे हैं। फिलहाल, उनकी चार पत्नियों को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि वे राजा के साथ हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि जर्मनी में भी कोरोना वायरस की वजह से इस होटल में लोगों के ठहरने की मनाही है, लेकिन थाईलैंड के राजा को यहां रहने की खास तौर पर अनुमति दी गई। कहा जा रहा है कि राजा इस होटल में सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं। राजा ने इस आलीशान होटल का पूरा एक फ्लोर ही बुक किया है। राजा के साथ रह रही 20 महिलाओं को मिलिट्री रैंक हासिल है। इन महिलाओं को मेजर और कर्नल की पदवी हासिल है। राजा की मौज-मस्ती के लिए होटल में एक प्लेजर रूम की भी व्यवस्था की गई है।   राजा महा वजीरालोंगकोर्न पहले भी अपना काफी समय विदेशों में गुजारते रहे हैं। राजा महिलाओं और अपने स्टाफ के साथ होटल के जिस फ्लोर पर रह रहे हैं, वहां होटल के कर्मचारियों का जाना मना है। इस होटल में काफी टूरिस्ट ठहरने आते हैं। यह आस्ट्रिुया के बोर्डर के पास है और यहां से प्रकृति के बहुत ही सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यहां अभी कोई नहीं आ रहा है। जहां तक थाईलैंड के राजा का सवाल है, उन्हें डिप्लोमैटिक इम्युनिटी हासिल है, इसलिए जर्मनी उन्हें कहीं भी ठहरने से रोक नहीं सकता। बहरहाल, राजा के इस कदम को लेकर थाईलैंड के लोगों में गुस्सा है, क्योंकि इस संकट की घड़ी में राजा ने उन्हें छोड़ दिया। देखें इस आलीशान होटल के अंदर की तस्वीरें।  

PREV
112
कोरोना में जनता को अकेले छोड़ इस होटल में 20 लड़कियों संग समय बिता रहे महाराज, अंदर से है इतना आलीशान

थाईलैंड के किंग महा वजीरालोंगकोर्न रानी सुथिदा पिछले साल मई में बैंकाक में हुए अपने विवाह समारोह में। थाईलैंड की परंपरा के अनुसार, वहां राजा को देवता का दर्जा हासिल है और उसके बराबर कोई नहीं बैठ सकता। सभी राजा के नीचे ही बैठते हैं, भले ही वह रानी ही क्यों न हों। 

212

साउथ जर्मनी के अल्पाइन रिजॉर्ट टाउन स्थित आलीशान होटल सॉनेनविच्ल (Sonnenbichl), जहां थाईलैांड के राज 20 महिलाओं और नौकर-चाकरों के साथ रह रहे हैं।

312

बेवेरियन होटल का बाहरी हिस्सा। थाईलैंड के राजा ने पिछले कई हफ्ते यहीं बिताए। बीच-बीच में वे थाईलैंड भी कुछ समय के लिए जाते रहे। 

 

412

अल्पाइन होटल का एक रूम। इसी होटल में थाईलैंड के राजा 20 महिलाओं और नौकर-चाकरों के साथ रुके हुए हैं। फिलहाल कोरोना महामारी की वजह से यहां किसी को भी रुकने की इजाजत नहीं है, लेकिन थाईलैंड के राजा को यहां रुकने की स्पेशल परमिशन मिली है। 

512

होटल के अंदर बना स्विमिंग पूल। थाईलैंड के राजा यहां मिलिट्री ऑफिसर का दर्जा हासिल महिलाओं के साथ जम कर मौज-मस्ती करते हैं। इन महिलाओं को सेक्स सोल्जर्स कहा जाता है। 

612

होटल का एक आलीशान कमरा, जिसमें डबल बेड लगा है। राजा ने इस होटल का एक पूरा फ्लोर ही बुक कर रखा है। 

712

अल्पाइन रिजॉर्ट टाउन स्थित आलीशान होटल सॉनेनविच्ल का शआनदार लिविंग रूम। 

812

इस होटल में हर व्यवस्था बेहद शानदार है। होटल का एक डबल बेडरूम। इन कमरों में राजा से साथ आई महिलाएं रह रही हैं। 

912

होटल का शानदार डाइनिंग हॉल। यहां दुनिया की एक से बढ़ कर एक बेशकीमती शराब मौजूद है। 

1012

किंग महा वजीरालोंगकोर्न बीच-बीच में थाईलैंड वहां की व्यवस्था देखने के लिए जाते रहते हैं। वे म्यूनिख एयरपोर्ट से उड़ान भरते हैं। पिछले हफ्ते वे थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में एक मीटिंग में दिखाई पड़े, जहां कोरोना को लेकर विचार-विमर्श चला। 

1112

थाईलैंड के किंग महा वजीरालोंगकोर्नकी कई पत्नियां हैं। अपनी कुछ पत्नियों के साथ मिलिट्री यूनिफॉर्म में किंग। 

1212

अल्पाइन रिजॉर्ट टाउन स्थित आलीशान होटल सॉनेनविच्ल (Sonnenbichl) से प्रकृति का बेहद सुंदर नजारा देखने को मिलता है। यही कारण है कि यहां काफी टूरिस्ट ठहरने आते हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories