गुजरात में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर को मारा जोर का थप्पड़, पूरा क्लास सन्न-WATCH VIDEO
Gujarat Student Slaps Teacher: परीक्षा में लेट आने पर सवाल पूछना इतना भारी कैसे पड़ गया? गुजरात के पंचमहल में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया। CCTV में कैद यह घटना वायरल हुई, फिर धमकी, पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी-जानिए पूरी घटना…

Gujarat School Violence: गुजरात के पंचमहल जिले में क्लासरूम के अंदर 12वीं क्लास के एक छात्र ने एक महिला टीचर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। महिला शिक्षिका का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने छात्र से परीक्षा में लेट आने की वजह पूछ ली थी। शिक्षिका के सवाल पर तैस में आए छात्र ने क्लास के अंदर ही शिक्षिका के साथ हिंसक व्यवहार किया। जिससे पूरा क्लास सन्न रहा गया। इस घटना का सीसीटीवी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सवाल पूछना इतना बड़ा गुनाह कैसे बन गया?
पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 जनवरी को पंचमहल जिले के शेहरा शहर स्थित एस.जे. दवे हाई स्कूल में हुई। छात्र 12वीं के प्रीलिम्स टेस्ट के लिए देर से पहुंचा था। जब महिला इनविजिलेटर ने उससे देरी का कारण पूछा, तो वह आपा खो बैठा। उसने कहा- “घर पर मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, तुम कौन होती हो मुझसे सवाल करने वाली?” इसके बाद उसने टीचर को थप्पड़ मार दिया और धक्का देकर क्लास से भाग गया।
CCTV में कैद हुआ थप्पड़ कांड, क्यों भड़के लोग?
स्कूल में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शिक्षक संगठनों और अभिभावकों ने इस घटना को शिक्षा व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बताया।
जब टीचर ने एग्जाम में लेट आने पर स्टूडेंट से पूछा तो स्टूडेंट ने अपनी टीचर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और ये पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई... बदलती जेनरेशन...घटना गुजरात के पंचमहल की है.. #teacher#studentpic.twitter.com/mvkqTXJDBz
— Himanshu Sharma (@himanshujourn) February 6, 2026
थप्पड़ के बाद धमकी! दोबारा स्कूल क्यों लौटा छात्र?
पुलिस के मुताबिक, घटना के तीन दिन बाद यानी 27 जनवरी को, छात्र अपने पिता और 15–20 लोगों के साथ दोबारा स्कूल पहुंचा। आरोप है कि उसने उस महिला टीचर को धमकी दी और कहा कि वह शहर में अकेली रहती है। इस बात से स्कूल स्टाफ और शिक्षक और ज्यादा डर गए।
पुलिस एक्शन, FIR और गिरफ्तारी की पूरी कहानी
घटना की जांच पुलिस इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी की निगरानी में की गई। पुलिस ने पूरे मामले को समझने के लिए अपराध को “रिकंस्ट्रक्ट” किया। 3 फरवरी को FIR दर्ज की गई और 18 वर्षीय छात्र मोहम्मद खान अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन यह मामला गुजरात स्कूल हिंसा की एक गंभीर मिसाल बन चुका है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

