16 साल की लड़की ने लगाया रेप का झूठा इल्जाम, लोगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग
हटके डेस्क: आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कड़े नियम बना दिए गए हैं। ना सिर्फ कानून में, बल्कि अब लोग भी महिलाओं के साथ गलत पेश आने वालों को सजा देने से नहीं हिचकते हैं। लेकिन इसका कई बार गलत फायदा भी उठाया जाता है। मलेशिया के जोहर में जब लोगों ने एक बार में 16 साल की लड़की के साथ एक युवक को पकड़ा तो लड़की ने युवक पर रेप का इल्जाम लगा दिया। इसके बाद उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, गुस्साई भीड़ ने युवक के प्राइवेट पार्ट्स में आग भी लगा दी। लेकिन इसके बाद में लड़की ने वीडियो बनाकर कन्फेस किया कि उसके साथ रेप नहीं किया गया था।
Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 5:41 AM IST / Updated: Mar 11 2020, 11:28 AM IST
अपराध की जांच कर सजा देने के लिए कानून बनाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच करती है, उसके बाद अपराधियों को सजा दी जाती है।
कई बार लोग कानून को अपने हाथ में लेकर सजा दे तो देते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि गुस्से में उन्होंने गलत इंसान को सजा दे दी।
इसी का एक ताजा उदाहरण मलेशिया से सामने आया। यहां जोहर में एक क्लब से लोगों ने 16 साल की लड़की के साथ एक युववक को पकड़ा था।
अचानक लोगों को देखकर लड़की ने लोगों से कह दिया कि युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था।
ये सुनकर लोग भड़क गए। उन्होंने युवक को घसीटते हुए बाहर लाया और उसे पीटने लगे।
इस दौरान युवक लगातार कहता रहा कि वो सिर्फ लड़की के साथ वीडियो गेम खेल रहा था।
लोगों ने युवक की बात नहीं सुनी और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े उतार दिए और बेतहाशा मारा।
इसके बाद युवक ने लोगों को पैसे लेकर ही उसे छोड़ने का निवेदन किया। लेकिन लोगों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। लोगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट्स में आग लगा दी। इस घटना के बाद मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
जैसे ही वीडियो सामने आया, लड़की ने भी अपना एक वीडियो बनाया। लड़की ने वीडियो में कहा कि उसे ग़लतफ़हमी को गई थी कि उसका रेप किया जा रहा था। ऐसा कुछ भी नहीं था।
उसने वीडियो में माफ़ी मांगी। इसके बाद अब लोग लड़की की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जिसके एक झूठ के कारण युवक को कितनी तकलीफ सहनी पड़ी।