पराए मर्द के साथ चिट-चैट कर रही थी बीवी, पति ने उठाया चप्पल और फिर दे दना दन
हटके डेस्क: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। ये ऐसा रिश्ता है, जिसमें दो लोग एक-दूसरे के साथ भरोसे के साथ जिंदगीभर रहने की कसम खाते हैं। जब इस रिश्ते में शक आ जाता है, तो सब खत्म हो जाता है। इंडोनेशिया में रहने वाले रिओ नाम के शख्स को जब अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक हुआ, तो उसने जो कदम उठाया उसके बाद सीधे जेल ही पहुंच गया।
Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2020 12:37 PM IST / Updated: Mar 05 2020, 04:59 PM IST
घटना इंडोनेशिया के सेपुटिह बन्याक का है। यहां 24 साल का रिओ अपनी पत्नी के साथ रहता है।
पति-पत्नी आपस में काफी खुश थे। लेकिन इस बीच रिओ ने देखा कि उसकी पत्नी हर समय अपने फोन में लगी रहती थी।
उसने कई बार अपनी पत्नी से फोन दिखाने को कहा लेकिन वो हमेशा मना कर देती थी।
एक बार रिओ ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर किसी और मर्द से बातचीत करते देख लिया था। तब भी उसने फोन देखने की जिद की थी।
लेकिन हर बार पत्नी मना कर देती थी। 29 फरवरी को भी रिओ ने अपनी पत्नी को पराए मर्द के साथ बातचीत करते पकड़ लिया।
इस बार रिओ अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाया। उसने अपनी चप्पल उतारी और पत्नी को मारने लगा।
इस घटना में रिओ की पत्नी को काफी चोट लगी। उसने पुलिस में कंप्लेन कर दी। जिसके बाद रिओ को अरेस्ट कर लिया गया।
पुलिस को रिओ ने बताया कि उसे ये देखकर काफी दुःख हुआ कि उसकी पत्नी पराए मर्दों से बातचीत करती थी।
साथ ही जब भी फोन मांगता तो उसे चेक भी नहीं करने देती थी। इस कारण उसे गुस्सा आ गया।
वहीं रिओ की पत्नी ने किसी से भी अफेयर की बात नकार दी। उसने पुलिस को बताया कि रिओ को उसपर शक करने की आदत है। इस कारण आए दिन दोनों का झगड़ा भी होता रहता था।