हटके डेस्क: कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। जहां सड़क पर निकलने से वायरस की चपेट में आने के चान्सेस सबसे ज्यादा है, वहीं घरों में बंद रहने की वजह से लोगों ने मानसिक तौर पर कंट्रोल खोना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़त देखने को मिली है। हाल ही में रूस में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जिसने भी देख, उसकी रूह कांप गई। यहां एक शख्स ने मामूली सी बात पर अपनी प्रेमिका से बहस कर उसकी जान ले ली। इसके बाद एक घंटे तक उसकी लाश को ठेले पर लादकर सड़क पर घूमता रहा।
जानकारी के मुताबिक़, शख्स की पहचान 26 साल के फिलिप ग्रिगोर्येव के रूप में हुई है। उसने अपनी 24 साल की प्रेमिका अरीना की गला काटकर हत्या कर दी।
28
पता चला कि दोनों की किसी बात पर बहस हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि शख्स ने बहस के दौरान धारदार हथियार से लड़की का गला काट दिया।
38
प्रेमिका की हत्या के बाद फिलिप ने उसकी लाश को ठेले पर लादा और सड़क पर निकल गया। 1 घंटे तक उसने लड़की की बॉडी को सड़क पर घुमाया।
48
इसके बाद पुलिस ने संत पीटरस्बर्ग सबअर्ब से शख्स को गिरफ्तार किया। लड़के के दोस्त ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। लड़की की हत्या करने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था।
58
फिलिप की नौकरी लॉकडाउन में चली गई थी। इस बात से वो काफी परेशान था। इस दौरान अरीना से उसकी किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद उसने गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
68
हत्या करने के बाद वो अपार्टमेंट के बेसमेंट से एक ठेला ले आया और लाश को उसमें बिठाकर पैदल ही 15 सौ फ़ीट की दुरी तय की। इसके बाद दूसरे अपार्टमेंट के 12वीं मंजिल पर लाश को छोड़ आया।
78
पुलिस ने शख्स को अरेस्ट किया, जिसके बाद पता चला कि हत्या के समय शख्स नशे में था। वो संत पीटरस्बर्ग में एक स्टेडियम में काम करता था लेकिन लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी।
88
जनवरी में नौकरी जाने के बाद वो टैक्सी ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। इसी दौरान ये बहस हुई और उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News