हटके डेस्क: नशीली चीजों का सेवन नुकसानदायक है। लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। फिर भी लोग इसके सेवन से बाज नहीं आते और मुसीबत का सामना करते हैं। ऐसा ही एक मामला जॉर्जिया से सामने आया। जहां रहने वाले एक शख्स को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। लेकिन इसकी जो वजह थी, वो कुछ ऐसी है कि लोगों के बीच इसके चर्चे होने लगे। दरअसल, इस शख्स को गांजा फूकने की आदत थी। इस कारण इसे प्रियपिज्म यानी प्राइवेट पार्ट में खिंचाव की समस्या हो गई।
द सन में छपी खबर के मुताबिक, 32 साल के इस शख्स को 16 साल की उम्र से गांजा फूकने की आदत थी। इस कारण इसे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
210
मीडिया रिपोर्ट्स में युवक की पहचान छिपाई गई है। जानकारी के मुताबिक, शख्स जब अस्पताल पहुंचा, तब दर्द से छटपटा रहा था। इसे प्राइवेट पार्ट में खिंचाव के कारण तेज दर्द हो रहा था।
310
डॉक्टर्स ने उसे तुरंत एडमिट कर लिया। जांच में पता चला कि उसे प्रियपिज्म है। इस मेडिकल स्टेट में मर्दों के प्राइवेट पार्ट में लंबे समय तक खिंचाव रहता है।
410
एडमिट हुए शख्स में खिंचाव 12 घंटे से ज्यादा रहा, जिसके कारण वो दर्द से छटपटाता रहा। तब जाकर उसने डॉक्टर्स के पास जाने का फैसला किया।
510
शख्स ने डॉक्टर्स को बताया कि वो 16 साल की उम्र से ही गांजा पी रहा है। हर बार गांजा पीने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में खिंचाव होता था। लेकिन ये चार घंटे बाद ठीक हो जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
610
अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही देर बाद युवक को फिर से ये समस्या हो गई। जिस कारण उसे दुबारा एडमिट करना पड़ा।
710
जॉर्जिया के कोलिसियम मेडिकल सेंटर्स की टीम के मुताबिक, गांजा के कारण प्रियपिज्म का ये पहला मामला है। अभी तक जितने भी मामले सामने आए, उससे ये बिल्कुल अलग है।
810
दरअसल, गांजा पीने के बाद इंसान के शरीर में कई बदलाव आते हैं। नसों में खिंचाव आता है और इंसान ओवर एक्साइटेड हो जाता है।
910
डॉक्टर्स के मुताबिक, प्रियपिज्म काफी खतरनाक है। लंबे समय तक प्राइवेट पार्ट की नसों में खिंचाव के कारण इंसान को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
1010
हालांकि, इस शख्स को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर्स ने उसे गांजा ना पीने की हिदायत देते हुए डिस्चार्ज कर दिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News