शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया ब्रांडेड टीशर्ट, बॉक्स से कपड़ों के साथ रेंगते हुए बाहर निकले बड़े-बड़े कीड़े

Published : Aug 26, 2020, 04:59 PM ISTUpdated : Aug 27, 2020, 10:01 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना की वजह से दुनिया में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग पहले के समय में समय बचाने के लिए की जाती थी लेकिन कोरोना में अब ये समय के बचत का नहीं बल्कि जरुरी हो गया है। जब लोग बाहर जाने की जगह घर पर ही बैठकर शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन कई बार इसकी वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स की चर्चा हो रही है। उसने अपने साथ हुए इंसिडेंट को फेसबुक पर शेयर किया है। उसने नाइकी ब्रांड की टीशर्ट ऑनलाइन ऑर्डर की थी। जब उसने अपने ऑर्डर का बॉक्स खोला तो हैरान रह गया। बॉक्स के अंदर ना सिर्फ टीशर्ट थे बल्कि कई छोटे-छोटे कीड़े भी डिलीवर किये गए थे। इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

PREV
17
शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया ब्रांडेड टीशर्ट, बॉक्स से कपड़ों के साथ रेंगते हुए बाहर निकले बड़े-बड़े कीड़े

ऑनलाइन ऑर्डर करना और फिर उस पैकेट के आने की ख़ुशी आपने भी महसूस की होगी। लेकिन अगर ये अहसास आपके लिए बुरा सपना बन जाए तो? 

27

ऐसा ही कुछ हुआ न्यूयॉर्क में रहने  वाले एक शख्स के साथ। उसने  सोशल मीडिया पर  ऑनलाइन ऑर्डर का सबसे बुरा अनुभव शेयर किया। शख्स ने ऑनलाइन मंगवाए बॉक्स के साथ कई कीड़े भी अनपैक किये। 
 

37

दरअसल, शख्स ने अपने लिए ऑनलाइन नाइकी ब्रांड के कपड़े ऑर्डर किये थे। जब उसका बॉक्स घर आया तो वो उसके लिए सबसे बुरा सपना साबित हुआ। 

47

इस बॉक्स में टीशर्ट के साथ कई कीड़े मिले। इन कीड़ों को देखकर सब हैरान हो गए। न्यूयॉर्क पोस्ट में छपे इस खबर के मुताबिक, ये कीड़े कपड़ों के साथ डिलीवर किया है। 

57

ऑर्डर करने  वाले शख्स की पहचान बेन स्मिथी के रूप में हुई, जो स्मिथी ग्रुप के सीईओ हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि उसके बॉक्स से 30 से अधिक कीड़े निकले। 

67

इसके बाद उसने इसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई। जिसके बाद ऑनलाइन ही इसपर कई लोगों ने कमेंट किया। कई लोगों ने इसे घिनौना बताया। 
 

77

फेसबुक पर इस पोस्ट को देख नाइकी ने इसपर एक्शन लिया और शख्स का ऑर्डर रिप्लेस कर दिया। इसकी वायरल तस्वीरें लोग शेयर कर रहे हैं। 

Recommended Stories