Published : Nov 28, 2019, 11:57 AM ISTUpdated : Nov 28, 2019, 07:28 PM IST
इंडोनेशिया: कहते हैं ना कि अगर कोई समस्या है, तो उसका समाधान भी है। इंडोनेशिया में रहने वाले जुजून जुनैदी इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम में उनका काफी समय बर्बाद होता था। इस समय को बचाने के लिए जुजून ने खुद से ही अपना पर्सनल हेलीकॉप्टर तैयार कर लिया। लोग उनके हेलीकॉप्टर को देख उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।