झड़ते बालों से परेशान था शख्स, पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते क्लिनिक में जाकर उगाए बाल तो हुई ऐसी हालत

हटके डेस्क: मेडिकल लापरवाही ऐसी होती है, जिसकी भरपाई कर पाना कभी-कभी बहुत मुश्किल होता है। लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में कई बार लोग ऐसी जगहों पर इलाज करवाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें सस्ते में ही वो फैसिलिटी देने का वादा किया जाता है, जो अच्छी जगह काफी महंगी होती है। लेकिन लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि आखिर क्या कारण है जो वही सुविधा उन्हें सस्ते में दी जा रही है? पैसे बचाने की ऐसी ही लापरवाही का एक मामला ब्रिटेन से सामने आया। यहां रहने वाले एक 26 साल के शख्स ने सस्ते हेयर ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे देश की एक क्लिनिक को चुना। उसके बाद उनकी जो हालत हो गई वो काफी खौफनाक थी। सोशल मीडिया पर शख्स के हेयर ट्रांसप्लांट की फोटोज वायरल हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 17, 2020 4:28 AM IST / Updated: Jun 17 2020, 12:37 PM IST

18
झड़ते बालों से परेशान था शख्स, पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते क्लिनिक में जाकर उगाए बाल तो हुई ऐसी हालत

26 साल के इस ब्रिटिश शख्स की पहचान ल्यूक हॉर्स्फील्ड के रूप में हुई। ब्रैडफोर्ड में रहने वाले ल्यूक ने तुर्की के एक क्लिनिक में अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। 

28

तुर्की के इस क्लिनिक में यूके के मुकाबले आधे दाम पर हेयर ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। जहां यूके में इसके लिए तीन से साढ़े तीन लाख रूपये खर्च हो रहे थे, वहीं तुर्की में इसके किये ल्यूक को सिर्फ 1 लाख 19 हजार रूपये चुकाने पड़े। 

38

दिसंबर 2018 में ल्यूक ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया लेकिन 6 घंटे चली इस सर्जरी के बाद उसके माथे पर अजीब से निशान बनने शुरू हो गए। साथ ही उनमें से बाल भी नहीं उग रहे थे। 

48

ल्यूक से कहा गया कि चार महीने के बाद उसके स्कैल्प पर बाल आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

58

उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी। ,झड़ते बालों के कारण करवाया गया ये ट्रीटमेंट उन्हें महंगा पड़ गया। बाद में दूसरे क्लिनिक में ल्यूक ने अपना इलाज करवाया। 

68

इस घटना से सबक लेते हुए ल्यूक ने बताया कि कभी भी मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए सस्ती जगहों को प्रेफरेंस ना दें। लॉन्ग टर्म में ये महंगा पड़ता है। जिस क्लिनिक से उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया,  उन्होंने इस प्रोसीजर में काफी लापरवाही बरती। 

78

ल्यूक ने क्लिनिक पर रिफंड का दावा ठोंका, जिसके बाद उसे क्लिनिक ने काफी नाटक करने के बाद आधे से भी कम अमाउंट वापस लौटाया। 

88

21 साल की उम्र से हेयरफॉल की समस्या झेल रहे ल्यूक ने अब अपनी कंडीशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही बताया कि कैसे कुछ पैसों की बचत उसकी जान पर आफत ले आई। लोग इस घटना की तस्वीरें तेजी से शेयर कर रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos