फूल बेचने वाली ने बनाया दुनिया का पहला सेनेटरी पैड, इस कारण 30 साल तक किसी कंपनी ने नहीं किया था अप्रूव

हटके डेस्क: दुनियाभर में आज महिलाएं पीरियड्स में भी खुलकर जीती हैं। उस दौरान भी बाहर जाती हैं और काम भी करती हैं। कई महिलाएं तो इस दौरान स्पोर्ट्स में भी एक्टिव रहती हैं। लेकिन आज से कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था। तब महिलाएं पीरियड्स के दौरान घर में रहती थीं। कई को तो घर में अछूत की तरह ट्रीट किया जाता था। लेकिन इन महिलाओं को फ्रीडम मिली सेनेटरी पैड के इन्वेंशन के बाद। इन पेड को बनाने का क्रेडिट जाता है अमेरिकी इन्वेंटर मैरी केनेर को। लेकिन दूसरी महिलाओं की जिंदगी सरल करने वाली मैरी को खुद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2020 7:32 AM IST / Updated: Mar 04 2020, 10:24 AM IST

110
फूल बेचने वाली ने बनाया दुनिया का पहला सेनेटरी पैड, इस कारण 30 साल तक किसी कंपनी ने नहीं किया था अप्रूव
17 मई 1912 में जन्मी मैरी का पूरा नाम मैरी बीटराइस डेविडसन केनर था। उनका जन्म नॉर्थ कैरोलिना में हुआ था।
210
मैरी का पूरा परिवार तरह-तरह के आविष्कार करने के लिए जाना जाता है। उनके पिता ने क्लोथिंग प्रेस का निर्माण किया था।
310
वहीं उनके दादाजी ने ट्रेन के लाइट सिग्नल इंवेंट किये थे।
410
मैरी ने 1931 में स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उसने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने दाखिला लिया लेकिन पैसों की कमी के कारण पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई।
510
मैरी ने पैड का निर्माण किया। इसमें एक बेल्ट लगा था जो मॉयस्चर को एब्सॉर्ब कर लेता था।
610
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे 30 साल तक किसी ने यूज नहीं किया। इसका कारण ये था कि वो अफ्रीकी मूल की थीं।
710
अमेरिकी कंपनी को उनका इन्वेंशन काफी पसंद आया था लेकिन मात्र उनके अफ़्रीकी मूल के होने की वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया गया।
810
इसके बाद मैरी ने खुद पैसे जोड़े और फिर कुछ सालों बाद इसे मार्केट में उतारा।
910
इसके बाद तो बिजनेस चल निकला और मैरी का नाम अमर हो गया।
1010
बता दें कि मैरी का मुख्य व्यवसाय फूल बेचना था। उनका वॉशिंगटन में अपना बिजनेस था। जो काफी सक्सेसफुल था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos