भूकंप के बाद पथराई आंखों से बेटी की लाश ढूंढ रहा था बेबस पिता, खुली आंखें-चलती सांसें देखते ही चूम लिए गाल

Published : Nov 03, 2020, 08:07 PM IST

हटके डेस्क: तुर्की में शुक्रवार की रात आए भीषण भूकंप ने पूरे देश को तबाह कर दिया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7 बताई। साथ ही इस भूकंप में मरने वालों की संख्या भी एक सौ दो हो चुकी है। अभी भी मलबों की जांच की जा रही है। इससे आगे मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस बीच तुर्की के इजमिर शहर में मलबों के बीच एक चमत्कार भी लोगों ने देखा। यहां रेस्क्यू टीम ने मलबे से भूकंप के 91 घंटे यानी करीब चार दिन बाद एक चार साल की बच्ची को बचाया। बच्ची ने भूखे-प्यासे चार दिन तक मौत से जंग लड़ी, जिसके बाद जिंदगी की जीत हुई। बच्ची को जिन्दा देख हर कोई हैरान रह गया। साथ ही उसके पिता ने कलेजे के टुकड़े की चलती सांसें देख उसके गाल चुम लिए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस रस्क्यू की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। 

PREV
19
भूकंप के बाद पथराई आंखों से बेटी की लाश ढूंढ रहा था बेबस पिता, खुली आंखें-चलती सांसें देखते ही चूम लिए गाल

4 साल की एडा गज़गीन को तुर्की के कोस्टल सिटी इजमिर में जानलेवा भूकंप के चार दिन बाद बचाया गया। भूकंप ग्रीस और तुर्की को अपना निशाना बना कर तबाह कर चुकी थी। किसी को उम्मीद नहीं था कि इस हादसे के चार दिन बाद कोई बचेगा भी। 

29

एडा तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उसे सबसे पहले थर्मल ब्लैंकेट में लपेटा गया। उसे जिंदा देख लोगों ने जमकर तालियां बजाई और ईश्वर को धन्यवाद किया।  

39

तुर्की को 7 मैग्नीट्यूड के भूकंप ने शुक्रवार की शाम झकझोर दिया था। इस भूकंप के 91 घंटे बाद एडा को मलबे से बाहर सही सलामत निकाला गया। 

49

इस भूकंप में अभी तक 102 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही इमरजेंसी अभी भी डेड बॉडीज की तलाश में मलबे जांच कर रही है। 
 

59

एडा की आवाज लोगों ने सबसे पहले मलबे से सुनी थी। इसके बाद वहां सनसनी मच गई। सभी ने जल्द से जल्द इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

69

एडा को आनन-फानन में निकाला गया। जब उसे निकालने की तैयारी चल रही थी, तब वहां उसके पिता खड़े थे। वो वहां सांसें रोककर बेटी को जिंदा देखने की आस में खड़े थे। 

79

जैसे ही एडा को निकाला गया उसके पिता ने उसके गाल चूम लिए। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि एक चार साल की बच्ची ने 91 घंटे मलबे में बिताकर मौत को मात दे दी। 
 

89

एडा ना सिर्फ जिंदा थी, बल्कि उसने रेस्क्यू टीम को देखकर मुस्कान भी दी। उनसे बातें की। उसे बचने के बाद रेस्क्यू टीम में शामिल एक शख्स ने ट्वीट किया कि उन्होंने 91 घंटे बाद चमत्कार देखा है।  

99

इस रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि भगवान ने ही एडा को बचाया है। वरना इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद ऐसा होना नामुमकिन था। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories