Published : Aug 07, 2020, 01:43 PM ISTUpdated : Aug 07, 2020, 03:36 PM IST
हटके डेस्क: प्रकृति ने हर एक चीज की एक प्रक्रिया तय करके रखी है। इसके तहत ही कोई भी चीज दुनिया में फलती-फूलती है। अगर इसमें थोड़ी से भी अड़चन आए, तो वो बर्बाद हो जाती है। मां अपने गर्भ में बच्चे को 9 महीने रखती है। इस समय अवधी में बच्चे का मां के गर्भ में पूरा विकास होता है। लेकिन कई बार कुछ कारणों से बच्चे की प्री-मैच्योर डिलीवरी हो जाती है। इससे बच्चा कमजोर रह जाता है। हाल ही में यूके की एक मां ने दुनिया में सबसे कम समय में पैदा होने वाले अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। ये बच्चा यूके के एबॉर्शन लिमिट के समय से भी दो हफ्ते पहले पैदा हो गया। बच्चा इतना कमजोर था कि उसके जीने की कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन हर मुश्किल को पीछे छोड़ इस बच्चे ने जीवन की जंग जीतने के लक्षण दिए हैं। बता दें कि बच्चा इतना कमजोर था कि वो किसी एलियन की तरह नजर आ रहा था।
यूके की रहने वाली 28 साल की लौरा लॉयर ने अपने नवजात बच्चे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। लौरा को 15 जुलाई को अचानक लेबर पेन हुआ और उसने दो बच्चों को जन्म दिया। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा है।
28
लौरा को मार्च में पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। उसकी ड्यू डेट 16 नवंबर थी। लेकिन उसने 15 जुलाई को ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चा मात्र 5 महीने में ही पैदा हो गया था। इस कारण वो काफी कमजोर था। ना उसकी आंखें ठीक से बनी थी ना अन्य बॉडी पार्ट्स।
38
बता दें कि यूके में 24 हफ्ते तक कोई भी महिला बच्चा एबॉर्ट कर सकती है लेकिन ये बच्चा उस लिमिट के भी दो हफ्ते पहले पैदा हो गया। बच्चे की तस्वीर उसकी मां ने शेयर की।
48
लौरा के इस बच्चे की आंखें तक नहीं बनी थी। उसकी बॉडी के कई हिस्से ठीक से ग्रो नहीं हुए थे। बच्चा इतना कमजोर था कि उसके जीने की कोई उम्मीद नहीं थी।
58
लौरा ने अपने बच्चे का नाम लिरिक रखा। गर्भ में लिरिक के साथ एक और बच्चा था। लेकिन वो जन्म के दो ही दिन बाद मर गया। इसके बाद लिरिक ही ये जंग लड़ रहा है।
68
लौरा और उसके मंगेतर ने बताया कि जब उसके बच्चों का जन्म हो रहा था तब वो पल काफी नाजुक था। बच्चे इतने छोटे थे कि वो सिर्फ एक ही पुश से बाहर आए। दोनों बाहर आकर रो रहे थे लेकिन जल्द ही उनमें से एक ने दुनिया से अलविदा कर दिया।
78
अब लौरा ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि कई माएं हैं जो ऐसे कमजोर बच्चों को जन्म देती है। ऐसे में वो उन महिलाओं को अपनी तस्वीरों से हिम्मत देना चाहती हैं।
88
फिलहाल बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें कुछ ने उसे एलियन भी बताया। बच्चा बेहद कमजोर है। उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चा सभी मुश्किलों को हरा कर जिन्दा रहेगा।