Published : Aug 10, 2020, 12:21 PM ISTUpdated : Aug 10, 2020, 02:14 PM IST
हटके डेस्क: मेडिकल जगत में ऐसी कई चीजें देखने को मिलती हैं, जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल है। प्रकृति ऐसे कई उदाहरणों को सामने रखती है जो नॉर्मल जिंदगी को चैलेंज करती है। कैम्ब्रिज में रहने वाली दो साल की लौरेल पहिजैली इन दिनों चर्चा में है। वैसे तो ये मासूम सी बच्ची अपने जन्म के बाद ही चर्चा में आ गई थी। लौरेल का जब जन्म हुआ था, तब उसकी बॉडी के बाहर ही उसका पेट, लिवर और अतड़ियां लटकी हुई थी। डॉक्टर्स ने तो लौरेल के माता-पिता को उसे गर्भ में ही मारने की सलाह दे डाली थी। लेकिन उसके पेरेंट्स ने उसे दुनिया में लाने का फैसला किया। अब दो साल की हो चुकी लौरेल हर किसी को अचंभित कर देती है। उसका पेट बाहर की तरफ लटका रहता है। लेकिन वो बेहद नॉर्मल लाइफ जी रही है।
कैम्ब्रिज में रहने वाली 30 साल की केलि और उनके हसबैंड 34 साल के सीन दो साल पहले लौरेल के माता-पिता बने। जब लौरेल गर्भ में थी, तभी पता चल गया था कि वो नॉर्मल नहीं है।
210
12 हफ्ते के स्कैन में उसकी बॉडी के बाहर पेट और लिवर नजर आए थे। डॉक्टर्स ने उसे गर्भ में ही मार देने का सजेशन दिया था, जिसे उसके पेरेंट्स ने नहीं माना। इसके बाद 6 जून 2018 को लौरेल का जन्म हुआ।
310
लौरेल का पेट कुछ इस तरह दिखाई देता है। उसके सुपर चमड़ी की एक परत बनी है। लौरेल आम बच्चों की ही तरह खाती-पीती है। लेकिन उसके पेरेंट्स को लौरेल पर ख़ास नजर रखनी पड़ती है। क्यूंकि अगर उसके बाहर लटके पेट के मसल्स पर खरोंच लगेगा तो उसकी भरपाई महंगी है।
410
वैसे तो लौरेल के इस पेट पर दिनभर पट्टी लगी रहती है। लेकिन नहाते वक्त उसे हटा दिया होता है। वो बाहर लटके पेट के साथ खेलती नजर आती है।
510
लौरेल के जन्म का अनुभव शेयर करते हुए उसके मां-बाप ने बताया कि 12 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में जब वो डॉक्टर के पास गए थे तब बेहद खुश थे। लेकिन अचानक उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। उन्हें बताया कि बच्ची का पेट बाहर की तरफ है।
610
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में उन्हें साफ़ नजर आया कि बच्ची के शरीर के कई अंग उसके बॉडी के बाहर हैं। इस कंडीशन में बच्चे जन्म तक गर्भ में जिन्दा नहीं रह पाते।
710
मेडिकल भाषा में इस हालत को एक्साम्फालोस कहते हैं। इसमें बच्चे की बॉडी गर्भ ेमिन ठीक से ग्रो नहीं कर पाती। डॉक्टर्स ने उसे टर्मिनेट करने को कहा था लेकिन उन्होंने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।
810
जन्म के काफी समय तक उसे आईसीयू में रखा गया था। अब दो साल की हो चुकी लौरेल खुश रहती है। डॉक्टर्स की बात को गलत बता कर वो बेहद स्वस्थ जिंदगी जी रही है।
910
डॉक्टर्स के मुताबिक, तीन साल की होने के बाद लौरेल की सर्जरी की जाएगी। इस सर्जरी में उसके बाहर लटके बॉडी पार्ट्स को वापस शरीर के अंदर लगाया जाएगा।
1010
2021 की शुरुआत में लौरेल की सर्जरी की तैयारी की जाएगी। हालांकि, इसमें काफी रिस्क है। फिर भी पेरेंट्स इसे करवाने को तैयार है। फिलहाल तीनों काफी अच्छे से जिंदगी जी रहे हैं।