मच्छर के काटने से इस शख्स के पैर का हुआ खौफनाक हाल, अब कोई भी डॉक्टर नहीं कर सकता इलाज

हटके डेस्क : मच्छर का काटना (mosquito bite) यूं तो हम सबको बहुत आम लगता है। रोजाना हमें कम से कम एक बार तो मच्छर काट ही लेता है। डेंगू या मलेरिया के मच्छर के अलावा अगर हमें कोई सामान्य मच्छर काटता है तो थोड़ी देर खुजली होने के बाद वह ठीक हो जाता है। लेकिन कंबोडिया (Cambodia)के रहने वाले इस युवक के साथ मच्छरों के काटने के बाद जो हुआ वो हम सोच भी नहीं सकते। 27 साल को बोंग थेट को कई साल पहले पैर में मच्छर ने काटा था। पहले तो उसे ये सामान्य लगा लेकिन कुछ समय बाद उसका पैर सूज के हाथी के पैर जितना बड़ा हो गया। सालों से वह इस परेशानी से जूझ रहा है, पर अब तक इसका इलाज उसे नहीं मिल सका।

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2020 3:57 AM IST

17
मच्छर के काटने से इस शख्स के पैर का हुआ खौफनाक हाल, अब कोई भी डॉक्टर नहीं कर सकता इलाज

बोंग थेट (Bong Thet) ने बचपन में फुटबॉलर बनने का सपना देखा था। लेकिन 6 साल की उम्र में उसके साथ जो हुआ वो किसी खतरनाक बीमारी से कम नहीं है। मच्छर के काटने से ना सिर्फ उसका फुटबॉलर बनने का सपना टूटा, बल्कि जीते जी उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई।

27

27 साल के बोंग थेट को मच्छरों ने तब काट लिया था जब वह छोटा था, जिससे उसका पैर अपने सामान्य आकार का पांच गुना बढ़ गया। लगभग दो दशकों से वह इस पैर के साथ ही अपना जीवन जी रहे हैं।

37

बोंग ने कहा कि पहले ये एक छोटा सा घांव था। उनके माता-पिता ने भी इसे नजरअंदाज कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि ये नॉर्मल सी खरोंच है। लेकिन  धीरे-धीरे ये ट्यूमर में बदल गया। 

47

गरीबी से जूझ रहे बोंग के माता - पिता मजदूरी का काम करते थे। उनके पास बेटा का इलाज करवाने तक के लिए पैसे नहीं थे।

57

बोंग जब 12 साल का हुआ, तब तक उसके पैरों में छोटे-छोटे गांठ हो गए थे। जिसके बाद उसे चलने - फिरने में तकलीफ होने लगे और कुछ समय बाद उसका स्कूल जाना भी बंद हो गया, क्योंकि वह लंबी दूरी तक नहीं चल पा रहा था।

67

एक महिला ने बोंग की स्थिति को देख उसके परिवार को लगभग 2 लाख की आर्थिक मदद भी दी लेकिन उसका इलाज डॉक्टर्स तक नहीं कर पाए। ये एक लाइलाज बीमारी है।

77

जब उसे पता चला कि उसका पैर कभी नॉर्मल साइज का नहीं हो पाएगा, तो उसे बहुत बड़ा झटका लगा। हालांकि बोंग ने कहा कि 'मुझे ये जानकर खुशी हुई की मेरी मदद के लिए कोई तो आगे आया। मैं उनका शुक्रगुजार हूं'।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos