अजीबोगरीब बीमारी के कारण बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री बनी महिला, 24 साल में दे चुकी है 44 बच्चों को जन्म

हटके डेस्क: मां बनने का अहसास सबसे खूबसूरत होता है। एक महिला के लिए उसकी प्रेग्नेंसी और उसके बच्चों से ज्यादा कीमती कुछ नहीं होता। हालांकि, कई ऐसी महिलायें होती हैं, जो किसी खास समस्या की वजह से आसानी से प्रेग्नेंट नहीं हो पाती। ऐसे में कई तरह की मेडिकल हेल्प के बाद वो प्रेग्नेंट हो पाती हैं। लेकिन आज हम जिस महिला की बात करने जा रहे हैं, वो मेडिकल कंडीशन की वजह से तुरंत ही प्रेग्नेंट हो जाती है। अभी 40 की हो चुकी ये महिला 44 बच्चों की मां है। इतने बच्चे होना कम बात नहीं है लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि इतने बच्चे पैदा करवाने के बाद महिला का पति उसे छोड़ कर भाग गया जिसकी वजह  सभी को अकेले ही पाल रही है। आइये आपको दिखाते हैं कैसे ये महिला अपने पति के धोखे के बाद अपनी जिंदगी जी रही है.... 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2020 7:54 AM IST / Updated: Oct 26 2020, 01:27 PM IST

110
अजीबोगरीब बीमारी के कारण बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री बनी महिला, 24 साल में दे चुकी है 44  बच्चों को जन्म

महिला की पहचान युगांडा में रहने वाली मरियम नबातांज़ी के रूप में हुई है। ये महिला मात्र 36 की उम्र में 44 बच्चों की मां बन गई थी। अभी इसकी उम्र 40 है। 

210

मरियम की शादी तब हो गई थी  जब उसकी ऐज मात्र 12 साल की थी। उसका ब्याह हुआ था उम्र में काफी बड़े शख्स के साथ। जहां मरियम 12 की थी वहीँ उसके पति की उम्र 40 साल थी। 

310

मरियम के सभी बच्चों का पिता उसका पति ही है। लेकिन जब उसने कुल 44 बच्चों को जन्म दे दिया, तब कुछ दिनों बाद उसका पति उसे छोड़ कर भाग गया। और कभी वापस नहीं आया। 

410

चार सालों से मरियम अकेले ही अपने सारे बच्चों का ध्यान रख रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ 36 साल की उम्र में इस महिला ने 44 बच्चों को कैसे जन्म दिया? 

510

दरअसल, मरियम एक रेयर मेडिकल कंडीशन से प्रभावित है। इसमें उसकी गर्भ धारण करने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। साथ ही मरियम की ओवरीज़ का साइज काफी बड़ा है। ऐसे में वो जब भी प्रेग्नेंट होती है तो एक साथ दो से तीन बच्चे पैदा करती है। 

610

डॉक्टर्स ने मरियम को बर्थ कंट्रोल दवाइयां खाने से भी मना किया था जिसके कारण एक के बाद एक वो प्रेग्नेंट होती ही गई। नतीजा, उसके 44 बच्चे पैदा हो गए। 

710

 मरियम के बच्चों की लिस्ट में तीन बार चार बच्चे एक साथ पैदा हुए। इसके बाद चार बार ट्रिप्लेट्स और 6 बार जुड़वा बच्चे पैदा हुए। मरियम के सभी 44 बच्चे चार घरों में रहते हैं। 
 

810

बात अगर अफ्रीका की करें तो वहां महिलाओं के बच्चे पैदा करने की रेट काफी ज्यादा है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, युगांडा में एक महिला औसत 5 से 6 बच्चों को जन्म देती है। लेकिन इस हाल में भी मरियम के परिवार को काफी चर्चा मिली। 

910

इतने बच्चे पैदा होने से परेशान मरियम के पति ने उसे चार साल पहले छोड़ दिया था। परिवार में अब उसका नाम लेना भी मना है। उसने सारे बच्चों को पिता का जिक्र तक करने से मना कर रखा है।  
 

1010

मरियम मोहल्ले में ही छोटे मोटे काम कर घर चलाती है। साथ ही उसका बड़ा बेटा उसके अन्य बच्चों को सँभालने में मदद करता है। मरियम अकेले ही अपने बच्चों को बड़ी जिम्मेदारी से पाल रही है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos