6 साल की बेटी के लिए मार्केट से डिब्बे वाला स्ट्रॉबेरी ले आई मां, मुंह में डालते ही निकली खौफनाक चीज

हटके डेस्क: हम में से ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि डिब्बेबंद चीजें सेफ होती है। खासकर खाने-पीने वाली। उनमें कीटाणु या किसी तरह की नुकसानदायक चीज नहीं होगी, लोगों को ऐसा विश्वास हो जाता है। लेकिन असलियत में ऐसा है नहीं। ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड में रहने वाली एक महिला को डिब्बेबंद चीजों पर आंख बंद कर विश्वास करना महंगा पड़ा। उसने अपनी बेटी के लिए पैक्ड स्ट्रॉबेरी लाया था। लेकिन उसके अंदर से ऐसी चीज निकली कि महिला को तुरंत अपनी 6 साल की बेटी को अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। आइये बताते हैं आपको पूरा मामला... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2020 5:21 AM IST

18
6 साल की बेटी के लिए मार्केट से डिब्बे वाला स्ट्रॉबेरी ले आई मां, मुंह में डालते ही निकली खौफनाक चीज

घटना ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड से सामने आया। यहां रहने वाली दो बच्चों की मां मिस मिशेल ने सुपरमार्केट से पैक्ड स्ट्रॉबेरी खरीदी थी। 

28

मिशेल ने स्ट्रॉबेरी को बॉक्स से निकाल कर अपनी 6 साल की बेटी मैडिसन को खाने के लिए दिया। जैसे ही बच्ची ने स्ट्रॉबेरी का एक बाइट लिया, वो दर्द से चीख पड़ी। 
 

38

मिशेल ने तुरंत बेटी का मुंह खोल अंदर झांका। अंदर देखते ही वो हैरान रह गई। बच्ची के मुंह में एक बड़ा सा पिन फंसा हुआ था। 
 

48

उसने तुरंत पिन को बाहर निकाला और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। मिशेल को शक था कि कहीं पिन चुभने से उसे इन्फेक्शन ना हो गया हो। 
 

58

डॉक्टर्स ने मैडिसन को इमरजेंसी विभाग में भर्ती कर दिया। उसके ऊपर वाले होंठों में सूजन आ गई है। लेकिन डॉक्टर्स ने इन्फेक्शन के लिए उसे इंजेक्शंस लगा दिए हैं। 

68

मिशेल ने बताया कि गनीमत रही कि वो चीखते हुए मेरे पास आई। अगर ये स्ट्रॉबेरी उसने अपने तीन साल के बेटे को दी होती तो वो उसे निगल लेता।  

78

मिशेल ने मामले को लेकर उस सुपरमार्केट में भी कंप्लेन की जहां से वो स्ट्रॉबेरीज लाइ थी। उन्होंने बाकी के पैक्ड डिब्बों की जांच करने का भरोसा दिलाते हुए माफ़ी मांगी। 

88

वहीं मिशेल की 6 साल की बेटी का कहना है कि उसके स्ट्रॉबेरीज से पिन निकलने पर वो दुखी हो गई है। हालांकि, उसे स्ट्रॉबेरीज काफी पसंद है। इसलिए वो उन्हें आगे भी खाएगी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos