रिसेप्शन पार्टी में दूल्हे के दोस्तों संग हंस रही थी नई-नवेली दुल्हन, जलनखोर पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

Published : Oct 06, 2020, 02:36 PM IST

हटके डेस्क: अपराधियों की सोच नॉर्मल इंसान की तरह  नहीं होती। वो अपनी सोच के हिसाब से अपराध कर बैठते हैं। उनके लिए उनका शक ही हकीकत बन जाता है और इसके ही आधार पर वो अपराध कर बैठते हैं। रूस में एक शख्स, जो पहले से मर्डर का आरोपी था, उससे एक महिला को प्यार हो गया। महिला को उसके क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी थी। लेकिन महिला को लगा कि उसका प्यार शख्स को सही रास्ते पर ले आएगा। दोनों ने शादी का फैसला किया। लेकिन रिसेप्शन के ही दिन शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसका कारण बना दुल्हन का स्टेज पर दूल्हे के दोस्तों के साथ हंसना। शख्स को ये पसंद नहीं आया और उसने महिला की जान ले ली।   

PREV
18
रिसेप्शन पार्टी में दूल्हे के दोस्तों संग हंस रही थी नई-नवेली दुल्हन, जलनखोर पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

ये मामला रूस से सामने आया। यहां एक नई-नवेली दुल्हन को उसके ही पति ने मौत के घाट उतार दिया। पार्टी में जमकर दारू चल रही थी और बताया जा रहा है कि दूल्हा भी धुत था। 

28

अपराधी की पहचान 33 साल के स्टीफन डॉल्जीख के रूप में हुई। उसके ऊपर अपनी 36 साल की पत्नी ओक्साना पॉलुदेन्त्सेवा की हत्या का चार्ज लगा है। बताया गया कि उसने शादी के ही दिन अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 

38

ओक्साना की मुलाक़ात स्टीफन से तब हुई थी जब वो जेल में था। ओक्साना ने फिर भी स्टीफन से रिश्ता आगे बढ़ाया। दरअसल, उसे लगा था कि स्टीफन को उसका प्यार बदल देगा।  
 

48

 जेल में ही दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद जैसे ही स्टीफन जेल से बाहर आया दोनों ने शादी का फैसला किया। अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच दोनों ने शादी की कसमें खाई।  

58


इसके बाद जब रात को रिसेप्शन पार्टी दी गई तो उसमें स्टीफन के दोस्त दुल्हन से हंसी-मजाक करने लगे। ओक्साना भी उनसे हंसकर बातें कर रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसकी लाइफ की आखिरी गलती साबित होगी। 

68

स्टीफन ने ओक्साना को अपने दोस्तों से हंसकर बातें करते हुए देखा जिसके बाद वो आगबबूला हो गया। उसने वहीं स्टेज पर पहुंचकर उसे बुरी तरह पीटना शुरू किया। 

78

इस घटना के चश्मदीदों ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को बालों से घसीटते हुए सड़क तक पीटा। इसके बाद वो उसपर लात-घूसे बरसाता रहा। तब तक जब तक वो मर नहीं गई। 

88

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और उसने स्टीफन को अरेस्ट कर लिया। स्टीफन ने कबूल किया कि उसे अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ हँसते देख गुस्सा आ गया था। 

Recommended Stories