Published : Sep 10, 2020, 02:31 PM ISTUpdated : Sep 10, 2020, 03:39 PM IST
हटके डेस्क: मां के लिए उसके बच्चे दुनिया में सबकुछ होते हैं। अपने बच्चों के लिए मां बड़ी से बड़ी समस्या से लड़ बैठती है। लेकिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं जब इस बात से भरोसा उठ जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला की तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें वो एक प्लास्टिक के थैले में अपने नवजात बच्चे को डालकर आराम से सड़कों पर शॉपिंग करती नजर आई। थैले में बच्चे को देखकर लोग हैरान रह गए। वो रोते रहा और महिला आराम से घूमती रही। जब लोगों ने महिला से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने उन्हें जवाब दिया कि वो बच्चे को घूमा रही है। इसके बाद भीड़ में से किसी ने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद बच्चे को बचाया गया।
मामला यूक्रेन के क्यॉव से सामने आया। मिरर ऑनलाइन में छपी खबर मुताबिक, 29 साल की एक महिला को यहां सड़कों पर अपने नवजात बच्चे को थैले में भरकर ले जाते देखा गया।
27
महिला अपने पति से झगड़कर बाहर निकली थी। लेकिन इस गुस्से में उसने अपने बच्चे को थैले में डाला और फिर शॉपिंग करने चली गई। इस दौरान बच्चा थैली में ही रहा।
37
एक समय के बाद सड़क पर लोगों को थैले से रोने की आवाज आई। पहले लोग समझ नहीं पाए लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने महिला से इसे लेकर सवाल किया।
47
इसपर महिला ने उनसे अपना काम करने को कहा और सड़क पर बढ़ती रही। बच्चा थैले में रो रहा था और महिला आराम से शॉपिंग कर रही थी।
57
इस दौरान किसी ने पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसने महिला से बैग छीन लिया। पहले महिला ने विरोध किया लेकिन फिर बैग पुलिस को दे दिया।
67
पुलिस ने बैग से बच्चे को बाहर निकाला। वो उस समय भी रो रहा था। उस वक्त वहाँ गर्मी थी। 30 डिग्री की गर्मी में महिला ने अपने बच्चे को थैली में बंद कर रखा था।
77
इसके बाद पुलिस ने बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गर्मी के कारण बच्चे की तबियत खराब हो गई। रास्ते में देखने वाले लोगों का कहना है कि थैले में रोते बच्चे को देख महिला को कोई फर्क नहीं पड़ा। वो आराम से शॉपिंग कर रही थी। पुलिस ने फिलहाल महिला को कस्टडी में रखा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News