4 मंजिला घर की लिफ्ट में 4 दिन तक फंसी रही मां-बेटी, एक दूसरे का पेशाब पीकर किया गुजारा

Published : Jul 21, 2020, 11:39 AM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 06:51 PM IST

हटके डेस्क: आपने डिस्कवरी चैनल पर मेंस वर्सेस वाइल्ड देखा होगा। उसमें होस्ट मुश्किल समय में कीड़े से लेकर अजीबोगरीब चीजें खाने से भी परहेज नहीं करता। यहां तक कि उसे जिन्दा रहने के लिए पेशाब तक पीते देखा गया था। लेकिन मुसीबत पड़ने पर चीन में मां-बेटी ने भी जिन्दा रहने के लिए यही तरीका अपनाया। जी हां, इस माँ-बेटी ने चार दिन तक एक-दूसरे का पेशाब पीकर अपनी जान बचाई। जी हां, चार दिन तक ये दोनों अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे थे। जब इन्हें बाहर निकाला गया तो दोनों की हालत खराब थी। लेकिन इन्होने जब अपने जिंदा रहने का तरीका लोगों से शेयर किया तो सभी हैरान रह गए... 

PREV
17
4 मंजिला घर की लिफ्ट में 4 दिन तक फंसी रही मां-बेटी, एक दूसरे का पेशाब पीकर किया गुजारा

चीन में रहने वाली 82 साल की महिला अपनी 64 साल की बेटी के साथ अपने चार मंजिला घर की लिफ्ट में फंस गई थी। लिफ्ट में बीते कुछ दिनों से परेशानी आ रही थी। लेकिन दोनों ने इसे ठीक नहीं करवाया। 

27

चीनी मीडिया के अनुसार एक दिन दोनों लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तब अचानक लिफ्ट बंद हो गई। उनके पास ना तो फोन था ना ही घर पर कोई दूसरा शख्स। दोनों लिफ्ट में ही फंसी रह गई। 

37

चार दिन तक दोनों लिफ्ट में ही फंसी रही। भूखे-प्यासे दोनों मौत का इन्तजार करने लगी। लेकिन इस बीच जब दोनों की प्यास से हालत खराब होने लगी तो उन्होंने एक फैसला किया। दोनों बारी-बारी से पेशाब कर उसे हथेली छानकर पीने लगी। दोनों ने चार दिन तक एक-दूसरे का पेशाब पीकर जान बचाई।  
 

47

जब कई दिन तक उस घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। साथ ही दोनों के रिश्तेदारों ने भी चार दिन तक फोन ना उठाने के बाद पुलिस को जानकारी दी। आखिरकार 96 घंटे बाद फायरफाइटर्स ने दोनों को लिफ्ट से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को चीन के गोक्सिन अस्पताल में एडमिट करवाया गया। तब जाकर मीडिया में खबर सामने आई। 

57

दोनों का इलाज किया गया, जिसके बाद अब दोनों की हालत ठीक है। होश में आने के बाद बेटी ने बताया कि दोनों नहाने के लिए दूसरी मंजिल पर जा रहे थे तभी लिफ्ट खराब हो गई।  इसके बाद खाना और पानी के उन्हें चार दिन तक लिफ्ट में रहना पड़ा। दोनों ने बताया कि बिना खाना के तो वो रह लेती लेकिन प्यास के मारे दोनों का बुरा हाल हो गया। 
 

67

इसके बाद जिंदा रहने के लिए उन्होंने एक-दूसरे का पेशाब पीने का फैसला किया। दोनों में हथेली में पेशाब जमाकर पिया। इसके अलावा सांस लेने के लिए लिफ्ट के बीच के गैप का दोनों इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों बारी-बारी से वहां सांस लेने जाती थी।

77

उनका इलाज करने वाली डॉक्टर ने बताया कि  अब दोनों की हालत में काफी सुधार है। दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा। 


 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories