मसालेदार खाने के लिए मार्केट से चिली सॉस लेकर आई महिला, अंदर से निकली खौफनाक चीज देखते ही फेंक दी प्लेट

Published : Jul 09, 2020, 01:05 PM ISTUpdated : Jul 09, 2020, 03:39 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में लोगों में पैसों का बहुत महत्व होता है। पैसे कमाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इसके लिए कुछ लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई ऐसे फ़ूड इंडस्ट्रीज हैं जो सस्ते और घटिया प्रोडक्ट्स मार्केट  में बेचते हैं। इन चीजों के दाम ज्यादा होते हैं लेकिन क्वालिटी एक दम घटिया। इन्हें इस्तेमाल करने पर जान तक जाने का खतरा होता है। अब यूके में रहने वाली दो बच्चों की मां को क्या पता था कि वो मार्केट से जो चिली सॉस लेकर आई है, वो उसकी जान तक ले सकती थी। जब उसने सॉस को खाने में मिलाने के लिए निकाला तो उससे ऐसी चीज निकली जिसे देखकर वो चीखने लगी। महिला ने इस सॉस की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही है...   

PREV
19
मसालेदार खाने के लिए मार्केट से चिली सॉस लेकर आई महिला, अंदर से निकली खौफनाक चीज देखते ही फेंक दी प्लेट

सोशल मीडिया पर यूके की रहने वाली 47 साल की पोली व्हेटों ने अपने साथ हुई एक खौफनाक घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दो बेटियों की मां ने लोकल सुपरमार्केट से एक चिली सॉस की बोतल खरीदी थी। 

29

महिला वैसे तो अपने घर के नजदीक बने इस मार्केट से शॉपिंग नहीं करती थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से मज़बूरी में इस बार उसे लिड्ल नाम के लोकल चेन से शॉपिंग करनी पड़ी। 

39

उसने वहां से अपनी 20 साल की जुड़वा बेटियों के लिए सॉस की एक बोतल खरीदी थी। उसकी बेटियों को तीखा खाना पसंद था। उसने जो चिली सॉस खरीदी उसकी एक्सपायरी डेट मार्च 2022 थी। 

49

जब घर आकर पोलो ने प्लेट में सॉस निकाली, तो उसमें से छिपकली का सिर निकला। इसे देखते ही पोलो चीख पड़ी। 

59

सबसे बुरी बात ये थी कि जब तक पोलो की नजर छिपकली के सिर पर पड़ी, तब तक वो सॉस के कुछ बाइट्स खा चुकी थी। 

69

पोलो के साथ उसकी बेटियां भी सॉस खा रही थी। इस घटना ने पुरे परिवार को हैरान कर दिया है। पोलो का कहना है कि वो कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करेगी। 

79

इस घटना के बाद पोलो और उनकी दोनों बेटियों को काफी सदमा लगा है। तीनों ने घटना के बाद से कुछ भी नहीं खाया है। साथ ही  उन्होंने सुपरमार्केट चेन पर भी केस दर्ज करवाया है। 

89

लेकिन पोलो का कहना है कि अभी तक उन्हें माफ़ी का एक भी कॉल नहीं आया है। कोरोना के इस दौर में ऐसी लापरवाही वाकई शॉकिंग है। इसमें किसी की जान भी जा सकती थी। 

99

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फ़ूड एक्सपर्ट्स ने छिपकली का सिर अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही कस्टमर को जो ट्रामा झेलना पड़ा है उसके लिए भी कंपनी पर केस दर्ज  किया गया है। 

Recommended Stories