जवान होती बेटी की खूबसूरती देख जल-भून उठी मां, पानी की तरह पैसे बहाकर बन गई उसकी बहन

हटके डेस्क: मां-बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे करीबी होता है। एक मां अपनी बेटी को हमेशा सबसे आगे रखती है। उसे हर तरह की सुविधा मिले इसका ध्यान रखती है। लेकिन यूके के केंट में रहने वाली एक महिला अपनी जवान होती बेटी के फिगर से ऐसी जलने लगी कि उसने अपनी प्लास्टिक सर्जरी पर पैसे पानी की तरह बहा दिए। उसने एक-दो नहीं, बल्कि कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। इसके बाद अब अपनी बेटी से 19 साल बड़ी इस मां ने ऐसी बॉडी बना ली कि अब वो अपनी बेटी की बहन दिखने लगी है। दोनों की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 9, 2020 6:22 AM IST / Updated: Jun 09 2020, 04:52 PM IST

18
जवान होती बेटी की खूबसूरती देख जल-भून उठी मां, पानी की तरह पैसे बहाकर बन गई उसकी बहन

37 साल की जेमा गिलसेनान इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी बेटी एली 18 साल की है। लेकिन दोनों की फोटोज देख पता लगा पाना कि ये मां-बेटी की जोड़ी है, नामुमकिन लगता है। 

28

जेमा अपनी बेटी की बहन लगती है। लेकिन उम्र का ये फासला यूं ही कम नहीं हुआ। जेमा अपनी बेटी की खूबसूरती दिनों दिन बढ़ती देख रही थी। साथ ही उसकी उम्र ढलती जा रही थी। इस कारण उसने अपने फिगर पार काम करने का फैसला किया। 

38

जेमा काफी समय से ब्राजीलियन बट लिफ्ट सर्जरी करवाना चाहती थी। जब उसने अपने फिगर पर काम करने का फैसला किया, तो सबसे पहले उसने यही बट लिफ्ट सर्जरी करवाई। 

48

इसके लिए जेमा ने 3 लाख 84 हजार रूपये खर्च कर दिए। इस सर्जरी में उसके बट्स को उभार दिया गया। कमर की कुछ पसलियां निकाली गई।  
 

58

इस सर्जरी के बारे में जेमा ने बताया कि उसकी बेटी की कमर और हिप्स बचपन से ही काफी खूबसूरत थे। जैसे-जैसे एली बड़ी हुई, उसकी फिगर भी आकर्षक होती गई। जबकि उसकी खुद की बॉडी अट्रैक्टिव नहीं थी। इसलिए उसने सर्जरी करवाने का फैसला किया। 

68

बट सर्जरी के बाद भी जेमा की खूबसूरत दिखने की लालसा खत्म नहीं हुई। उसने इस एक सर्जरी के बाद कई सर्जरीज़ करवाए। इसमें नाक से लेकर होंठ तक की सर्जरी शामिल है। 
 

78

अब जब कभी जेमा एली के साथ बाहर जाती है तो लोग दोनों को बहनें समझ लेते हैं। साथ ही एली के कई दोस्त जेमा को प्रपोज तक कर चुके हैं। 
 

88

एली अपनी मां के इस ट्रांसफॉर्मेशन से खुश है। उसने कहा कि उसकी मां को खूबसूरत दिखने का पूरा हक़ है। वही वो कर रही है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अपनी मां को बहन बोले जाने पर वो काफी प्राउड फील करती है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos