Published : Aug 11, 2020, 03:07 PM ISTUpdated : Aug 12, 2020, 08:44 AM IST
हटके डेस्क: अघोरियों की दुनिया काफी रहस्यों से भरी होती है। भारत में आपने अघोरियों को देखा होगा। हालांकि, हम नागा साधू और अघोरियों के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं। नागा बाबा नग्न रहते हैं और ब्रम्हचारी होते हैं। जबकि अघोरियों के साथ ऐसा नहीं है। वो ब्रम्हचर्य का पालन नहीं करते। संस्कृत में अघोरी का मतलब होता है उजाले की ओर। साथ ही इस शब्द का मतलब पवित्रता से भी होता है। लेकिन अघोरी जिस लाइफस्टाइल को अपनाते हैं उसे पवित्र तो नहीं कहा जा सकता। आज हम आपको इन अघोरियों की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे डार्क सीक्रेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है।
इतिहास की बात करें तो कहा जाता है कि इनकी उत्पत्ति आज से एक हजार साल पहले वाराणसी में हुई थी। हालांकि, अब इनकी संख्या काफी घट गई है।
210
ये अघोरी शमशान घाट में अपना जीवन बिताते हैं। ये वहीं तंत्र-मन्त्र करते हैं और इन्हीं घाटों पर उनकी जिंदगी बीतती है।
310
ये अघोरी इंसानों का मांस खाते हैं। भारत में इंसानी मांस खाना गैरकानूनी है। लेकिन ये अघोरी ऐसा करते हैं और उन्हें इसकी सजा भी नहीं मिलती।
410
अघोरी किसी तरह के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करते। ये या तो सीधे पानी के श्रोत में हाथ लगाकर पानी पीते हैं या फिर खोपड़ी में जमाकर। इसके अलावा ये जानवरों को मारकर भी खा जाते हैं।
510
भारत में सबसे ज्यादा अघोरी वाराणसी में पाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये अघोरी भविष्य देख सकते हैं।
610
इन अघोरियों की साधना काफी कठिन होती है। लेकिन ये साधना दो चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है। ये है शराब और गांजा।
710
अघोरी का लाशों से गहरा रिश्ता होता है। ये इन्हें खाते भी हैं और इनके साथ कई तरह की पूजा भी करते हैं। तंत्र-मन्त्र में इन लाशों का इस्तेमाल किया जाता है।
810
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अघोरी ना सिर्फ लाश खाते हैं बल्कि इनके साथ सम्बन्ध भी बनाते हैं। उनके मुताबिक, ऐसा करने से उन्हें भाव समाधि मिलती है।
910
अघोरियों की बॉडी पर मात्र एक लंगोट रहती है। कई बार कई अघोरियों को आपने नग्न भी घूमते देखा होगा। ये नहाते नहीं है। इनकी बॉडी शमशान की राख से सनी होती है।
1010
कहा जाता है कि जिन्हें भी अघोरी आशीर्वाद दे देते हैं, उनकी जिंदगी से सारी तकलीफें खत्म हो जाती है। साथ ही अगर किसी पर इनका प्रकोप पड़ गया तो फिर उसे कोई बचा नहीं सकता।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News