भोपाल: पर्यावरण में जंगलों का काफी महत्व होता है। ये ना सिर्फ ऑक्सीजन का मुख्य श्रोत होते हैं बल्कि कई तरह के जानवरों का घर भी। लेकिन दुनिया में कुछ जंगल अपने किस्सों-कहानियों के लिए मशहूर हैं। कहीं लोग डर से जाना नहीं चाहते, तो कहीं लोग जाकर पिकनिक मनाते हैं। आज हम आपको दुनियभर के ऐसे ही कुछ जंगलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने रहस्यों के लिए जाने जाते हैं।
ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी : इस जंगल को भूतहा माना जाता है। इसके बारे में कई किस्से मशहूर हैं। कुछ कहते हैं कि उन्होंने इस जंगल में भूत देखे हैं। तो कुछ यहां परियों को देखने का दावा करते हैं। हालांकि, ये जगह हाइकिंग के लिए भी मशहूर है।
27
राटा फारेस्ट, न्यूजीलैंड : इस जंगल की खासियत है यहां के टेढ़े-मेढ़े पेड़। पूरा जंगल ऐसे पेड़ों से भरा पड़ा है। इस जंगल में हाइकिंग का अनुभव लेने लोग पहुंचते हैं।
37
होइया फॉरेस्ट, रोमानिया : इस जंगल को पापी जंगल भी कहते हैं। इसके बारे में धारणा वैसी ही है जैसे बरमूडा ट्राएंगल की। इसे "ट्रांसिल्वेनिया का बरमूडा ट्राइंगल" भी कहते हैं। किसी ने यहां यूएफओ यानी दूसरे ग्रहों के प्राणी देखने की बात कही है तो किसी ने भूत देखने की। जंगल के बीचोबीच एक ऐसे गोले की भी कहानियां प्रचलित हैं, जहां कई अजीब अजीब चीजें होती हैं।
47
सिंगी जंगल, मैडागास्कर : इसे नुकीला जंगल भी कहते हैं। दरअसल, इस जंगल में चूना पत्थर वाले कई चट्टान हैं। ये 70 मीटर तक ऊंचे होते हैं। इस जंगल की बनावट के कारण इसे खतरनाक जंगलों में गिना जाता है।
57
ओजारेटा फॉरेस्ट, स्पेन : इस जंगल में कई प्राचीन पेड़ मौजूद हैं। यहां सालभर धुंध जैसा माहौल होता है। इस कारण ये जंगल रहस्यमय दिखता है।
67
हेलबोर्स फॉरेस्ट, बेल्जियम : ये जंगल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल बसंत के मौसम में ये जगह फूलों से ढंक जाती है। उस दौरान यहां कई पर्यटक आते हैं।
77
गॉब्लिन फॉरेस्ट, न्यूजीलैंड : इस जंगल की एक खास बात इसे मशहूर बनाती है। वो है यहां के चमकीले पेड़। दरअसल, इस जंगल में काफी बारिश होती है। इस कारण पेड़ों पर काई जम जाती है। जो धूप निकलने के बाद चमकती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News