मां के गर्भ से निकलते ही प्रेग्नेंट हो गया 1 दिन का बच्चा, कोख में पाल रहा था अपना ही जुड़वा भाई

Published : Oct 13, 2020, 09:53 AM IST

हटके डेस्क: खबर की हेडिंग पढ़कर आप भी हैरान हो गए होंगे। जाहिर है सवाल उठेगा ही कि आखिर एक दिन का बच्चा, वो भी लड़का प्रेग्नेंट कैसे हो सकता है? तो आपको बता दें कि हम ना तो मजाक कर रहे हैं, ना ही झूठ बोल रहे हैं। ये मामला सामने आया है इजिप्ट से। यहां एक अस्पताल में जन्में बच्चे की जब जांच की गई तो उसके पेट से डॉक्टर्स ने एक भ्रूम को बाहर निकाला। ये भ्रूम उसके पेट में मां के गर्भ से ही मौजूद था और बड़ा हो रहा था। डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिये बच्चे के पेट से उसे बाहर निकाला।  मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि ये बच्चा अपनी कोख में खुद का जुड़वा भाई पाल रहा था। आइये बताते हैं आपको पूरा मामला...   

PREV
17
मां के गर्भ से निकलते ही प्रेग्नेंट हो गया 1 दिन का बच्चा, कोख में पाल रहा था अपना ही जुड़वा भाई

ये अजीबोगरीब मामला इजिप्ट से सामने आया। जहां 10 अक्टूबर को एक प्रेग्नेंट बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के बाद डॉक्टर्स ने उसके गर्भ से उसी के भाई का भ्रूण बाहर निकाला। 
 

27

बच्चे का जन्म 9 महीने के बाद इजिप्ट के जगजिग शहर में हुआ। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था लेकिन जब उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो डॉक्टर्स को उसके पेट में कुछ अझीबोग़रीब चीज दिखी।  
 

37

जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि उसके पेट में एक बच्चा है। बच्चे की डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि ये भ्रूण पैदा हुए बच्चे का ही जुड़वा था जो मां के  गर्भ में ही बच्चे के अंदर चला गया था।  
 

47

बच्चे की डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर एल मोहसिन ने बताया कि जब  महिला 7 महीने की गर्भवती थी, तब ही उन्हें शक हुआ था कि बच्चे के पेट में कुछ अजीब सी चीज मौजूद है। इस कारण जन्म के तुरंत बाद ही उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया। 

57

इजिप्ट के द अल महद चिल्ड्रन हॉस्पिटल में जन्में बच्चे को तुरंत सर्जरी के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसके पेट से भ्रूण को बाहर निकाला। 5 डॉक्टर्स की टीम ने इस सर्जरी को कामयाबी से अंजाम दिया। 

67

सर्जरी के बाद 24 घंटे तक बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया। डॉक्टर्स ने भ्रूण को बाहर निकाल अच्छे से गर्भ की सफाई की ताकि इन्फेक्शन ना हो पाए। बच्चा अब ठीक है और रिकवर कर रहा है। 
 

77

डॉक्टर्स ने बताया कि इस तरह के  मामले अभी तक दुनिया में 2  सौ से कम ही देखने को मिले हैं। अब इस मामले की जांच और रिसर्च की जा रही है। टीम ने निकाले गए भ्रूण को रिसर्च वर्क के लिए रख लिया है। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories