इस शख्स की 6 प्रेमिकाएं एक साथ हैं प्रेग्नेंट, कभी सड़कों पर कुत्ते की चेन से बांध घुमाता था लड़कियां

Published : Nov 26, 2020, 01:24 PM ISTUpdated : Nov 26, 2020, 02:10 PM IST

हटके डेस्क:  नाइजीरिया के रहने वाले एक शख्स को पार्टी में 6 गर्भवती महिलाओं के साथ स्पॉट किया गया। सभी प्रेग्नेंट महिलाओं ने एक जैसे कपड़े पहन रखे थे। लेकिन इसके बाद जो बात सामने आई, वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी। दरअसल, सारी महिलाओं के पेट में एक ही शख्स का बच्चा पल रहा था।  इसके बाद इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आपको बता दें कि जिस शख्स की 6 प्रेमिकाएं एक साथ प्रेग्नेंट हैं, उसका इतिहास काफी बदनाम है। आइये आपको बताते हैं कौन है ये कॉन्ट्रोवर्शियल शख्स...

PREV
18
इस शख्स की 6 प्रेमिकाएं एक साथ हैं प्रेग्नेंट, कभी सड़कों पर कुत्ते की चेन से बांध घुमाता था लड़कियां

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी प्रेट्टी माइक (Pretty Mike) को अपने होने वाले बच्चों की 6 मां के साथ एक साथ स्पॉट किया गया। इन 6 महिलाओं के गर्भ में माइक का बच्चा पल रहा है। 

28

वो इन सभी प्रेग्नेंट लेडीज के साथ नाइजीरिया में एक वेडिंग पार्टी में पहुंचा। वहां ये सभी लोग एक जैसे कपड़ों में नजर आईं। माइक ने अपने इंस्टा फैंस से कहा कि अभी वो अपनी लाइफ के बेस्ट मोमेंट को जी रहा है। 

38

बता दें कि माइक को 2017 में पुलिस ने अरेस्ट किया था। दरअसल, वो पहले से ही कई प्रेमिकाओं के लिए बदनाम है। उसे एक शादी में अपनी प्रेमिका को कुत्ते की चेन से बांधकर घुमाने के लिए अरेस्ट किया गया था। 

48

इसके बाद उससे पुलिस ने स्टेटमेंट साइन करवाया था जिसमें उसने लिखा था कि आगे से वो किसी महिला को इस तरह ट्रीट नहीं करेगा। अब 6 प्रेमिकाओं प्रेग्नेंसी को लेकर वो फिर से चर्चा में है।  

58

इन महिलाओं में से 2 उसकी पूर्व प्रेमिका हैं जबकि तीन अभी उनके साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन इन्हें एक-दूसरे से कोई शिकायत नहीं है। वो बहनों की तरह एक साथ रहती हैं। 

68

माइक ने बताया कि ये सब उनकी फैंटसी है। सभी प्रेग्नेंट महिलाएं पार्टी में काफी खुश नजर आई। सभी एक साथ एन्जॉय कर रही थीं और डांस करती दिखी। 

78

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे बेहूदा बताया। उन्होंने लिखा कि ये मात्र अटेंशन लेने की कोशिश है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट किया कि 6 बीवी के साथ इसे 6 सास भी मुफ्त मिलेगी। 
 

88

बता दें कि माइक का असली नाम माइक एजे नवली नवगु है। वो नाइजीरिया के लेगोस में नाइटक्लब का मालिक है। वो इन सभी प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ एक्टर विलियम्स उचेम्बा की शादी में पहुंचा था।  
 

Recommended Stories