अब कोरोना फैलाने पर तुला ये देश, दुनिया में मर रहे लोग और यहां खाया जा रहा है चमगादड़ और सांप

Published : Apr 26, 2020, 04:06 PM ISTUpdated : Apr 27, 2020, 10:14 AM IST

हटके डेस्क। पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस की महामारी से तबाह है। दिन-ब-दिन इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में 29 लाख लोग कोरोना से इन्फेक्टेड हैं, वहीं इससे 2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना वायरस के 8,607 मामले सामने आए हैं और अब तक इससे 720 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद इंडोनेशिया में खुलेआम चमगादड़ और दूसरे जानवरों के मांस बेचे जा रहे हैं। भूलना नहीं होगा कि चीन के वुहान शहर में कोरोना की शुरुआत वहां के मीट मार्केट से ही हुई थी। यह कहा गया कि चमगादड़ का सूप पीने और दूसरे समुद्री व जंगली जानवरों के मीट से कोरोना वायरस चीन में फैला। इस सच्चाई को पूरी दुनिया जानती है। दुनिया भर में फैली इस महामारी को देखते हुए यह भी मांग उठी कि मीट खाने पर रोक लगा दिया जाना चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी लोगों से मीट से परहेज करने को कहा। लेकिन इसी बीच, इंडोनेशिया के मीट मार्केट की फोटोज आई है, जिसमें लोग खुलेआम चमगादड़, कुत्ते और बंदरों का मांस खरीदते देखे जा रहे हैं। इससे कोरोना महामारी के और भी उग्र रूप लेने का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही, यह मांग भी उठ रही है कि क्यों नहीं पूरी दुनिया में जानवरों के मांस की बिक्री पर रोक लगा दी जाए। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।   

PREV
110
अब कोरोना फैलाने पर तुला ये देश, दुनिया में मर रहे लोग और यहां खाया जा रहा है चमगादड़ और सांप

रमजान शुरू होने के बाद इंडेनेशिया का एक कपल मीट खरीदने बाजार पहुंचा है। 

210

इंडोनेशिया के इस मीट मार्केट में कुत्तों का मांस खुलेआम बेचा जा रहा है। कोरोना से शायद यहां के लोगों को कोई डर नहीं है। 

310

इंडोनेशिया  के मीट मार्केट में बेचे जा रहे हैं चमगादड़। इन्हें खरीदने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी है। 

410

चीन के वुहान में चमगादड़ों से ही कोरोना वायरस की महामारी फैली थी, लेकिन इंडोनेशिया में लोग काफी खुशी के साथ चमगादड़ खरीद रहे हैं। 

510

इंडोनेशिया के इस मीट मार्केट में यह दुकानदार ग्राहकों को चमगादड़ के पंखों को फैला कर दिखा रहा है। 

610

इंडोनेशिया के इस मीट मार्केट में कुत्तों को रोस्ट कर के बेचा जा रहा है। 

710

मीट मार्केट में एक पिंजड़े में पक्षियों को बंद कर बेचने के लिए लाया गया है। 

810

इंडोनेशिया के इस मीट मार्केट में खुलेआम बड़े जानवरों का मीट काट कर बेचा जा रहा है। रमजान के दिनों में मीट की बिक्री काफी बढ़ जाती है। 

910

इंडोनेशिया के मीट मार्केट में बंदर का मीट भी बेचा जाता है। यही नहीं, कई तरह के सांप भी बेचे जाते हैं। लोग बड़ी संख्या में इन्हें खरीदने जुटते हैं।

1010

इंडोनेशिया के एक मीट शॉप में बंदर, चमगादड़ और दूसरे जानवरों को बेचने के लिए रखा गया है। यहां खाल उतार कर पूरे का पूरा जानवर बेच दिया जाता है, वहीं कुछ जानवरों को ग्राहकों की मांग पर रोस्ट करके भी बेचा जाता है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories