4 सौ साल बाद आसमान में देखने को मिलेगा ऐसा नजारा, 21 दिसंबर को दिखेगा वो जो आज तक किसी ने नहीं देखा

हटके डेस्क: साल 2020 खत्म होने के कगार पर है। इस साल का स्वागत लोगों ने काफी उम्मीदों के साथ की थी। लेकिन साल की शुरुआत में ही दुनिया में कोरोना फ़ैल गया। इसके बाद लोगों को वैसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लोगों ने तो साल 2020 को मनहूस ही घोषित कर दिया। अब साल 2020 खत्म होने के कगार पर है, तो लोगों को उम्मीद है कि अगले साल से सबकुछ अच्छा हो जाएगा। इस साल अंतरिक्ष की गतिविधियां भी काफी बढ़ी दिखी। कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाह भी उठी। इस बीच अब 2020 के खत्म होने से मात्र 9 दिन पहले भी लोगों को अंतरिक्ष में होने वाले एक अद्भुत खेल का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। 21 दिसंबर को अंतरिक्ष में लोगों को जुपिटर और सैटर्न प्लेनेट का ऐसा खेल होगा, जिसे बीते चार सौ सालों से लोगों ने नहीं देखा था। हालांकि, ये अद्भुत नजारा दुनिया में सिर्फ कुछ ही हिस्सों में देखी जा सकेगी। आइये आपको बताते हैं 21 दिसंबर को आसमान में होने वाले इस खेल के बारे में... 

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 3:49 AM IST

17
4 सौ साल बाद आसमान में देखने को मिलेगा ऐसा नजारा, 21 दिसंबर को दिखेगा वो जो आज तक किसी ने नहीं देखा

21 दिसंबर की रात को आकाश में बृहस्पति और शनि ग्रह का अनोखा खेल देखने को मिलेगा। इस दौरान ये दोनों ही ग्रह बेहद चमकीले नजर आएंगे। इस नज़ारे को ग्रेट कंजंक्शन का नाम दिया गया है। 

27

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ ओब्सर्वेटरी में काम करने वाले मैट वुड्स ने इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जब  आखिरी बार ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आए थे तब टेलिस्कोप का निर्माण हुआ ही था। 
 

37

मैट वुड्स ने डेली मेल ऑस्ट्रेलिया को बताया कि पिछली बार ये दोनों ग्रह 16 जुलाई 1623 को एक-दूसरे के इतने करीब आए थे। उस दौरान गैलीलियो भी जिंदा था। मिस्टर वुड्स ने आगे बताया कि ये नजारा पूरी दुनिया में देखा जा पाएगा। 

47

इस अद्भुत खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों गृह शाम के साढ़े सात से साढ़े नौ बजे एक-दूसरे के बेहद नजदीक होंगे। साथ ही इसे देखने के लिए लोगों को किसी टेलिस्कोप की भी जरुरत नहीं है। 

57

मिस्टर वुड्स ने आगे बताया कि रात के 9 बजे ये नजारा सबसे साफ़ नजर आएगा। साथ ही अगर इसे देखने के लिए टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया गया तो लोग इन ग्रहों के मून भी देख पाएंगे। 

67

इसमें लोग सैटर्न का सबसे बड़ा चाँद टाइटन भी देख पाएंगे। बता दें कि सैटर्न ही  अंतरिक्ष में मिला इकलौता ग्रह है, जिसपर लिक्विड पाया गया था। 

77

 लोगों को इस नज़ारे को देखने के लिए कोई ख़ास उपकरण की जरुरत नहीं है। इसके लिए लोग खुले पार्क में जाकर रात का इन्तजार कर सकते हैं। इससे पहले चार सौ साल पहले ऐसा नजारा देखने को मिला था। अब जाकर कोरोना में ऐसा सीन देखने को मिला था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos