हटके डेस्क: सोशल मीडिया पर लोग अपनी लाइफ को लोगों के साथ शेयर करते हैं। अपने पर्सनल मोमेंट जिन्हें वो दोस्तों के साथ एन्जॉय करना चाहते हों या अपनी क्रिएटिविटी, लोग ऑनलाइन इन्हें शेयर करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया को लेकर कई लोगों में एडिक्शन भी हो जाती है। ऐसे में वो अपनी फोटोज या पोस्ट पर ज्यादा लाइक ना आने पर डिप्रेशन में चले जाते हैं। फेसबुक के अलावा अब टिकटॉक पर भी लोग अपने वीडियोज शेयर करते हैं। इसमें ज्यादा फॉलोवर्स और लाइक्स के लिए लोग कंटेंट में किसी भी हद तक चले जाते हैं। पाकिस्तान में एक महिला ने अपने पति के टिकटोक अकाउंट पर ज्यादा यूजर्स होने की वजह से ऐसा काम किया, जिसे जान सब हैरान रह गए। महिला ने टिकटोक पर वीडियो बनाकर शेयर किया लेकिन जब उसकी असलियत बाहर आई तो उसने सबको शॉक कर दिया।
पाकिस्तान के मशहूर टिकटोक स्टार आदिल राजपूत की मौत की खबर से सभी हैरान रह गए। आदिल की मौत की खबर सोशल मीडिया पर किसी और ने नहीं उसकी वाइफ ने ही शेयर की थी।
27
टिकटोक पर आदिल की वाइफ ने एक वीडियो डाला। इसमें उसकी वाइफ ने रो-रोकर लोगों को बताया कि उसके पति की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके बाद आदिल के फैंस में दुःख की लहर दौड़ गई।
37
महिला ने 15 सितंबर को वीडियो डाला था। इसमें उसने बताया कि एक कार एक्सीडेंट में उसने अपने पति को खो दिया। इस वीडियो में वो जोर-जोर से रोती नजर आई।
47
ये वीडियो वायरल हो गया। आदिल के कई फैंस इससे निराश हो गए। उसके फैंस ने लोकल मस्जिदों में उसके जाने की घोषणा भी कर दी। साथ ही कुछ फैंस उसके घर भी पहुंच गए।
57
जब वो आदिल के घर गए, तो हैरान रह गए। आदिल घर पर जिंदा और सही-सलामत मिले। इसके बाद लोग गुस्से से भर गए। फेक पब्लिसिटी के लिए लोगों ने पति-पत्नी दोनों को ही ब्लेम किया।
67
इस घटना के बाद आदिल की वाइफ ने एक और वीडियो पोस्ट किया और बताया कि कार एक्सीडेंट में आदिल बेहोश हो गया था। उसकी मौत नहीं हुई थी। उसे ग़लतफ़हमी हो गई थी।
77
इस घटना बाद आदिल राजपूत का नाम ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा था। लोगों ने फेक पब्लिसिटी के लिए दोनों की काफी आलोचना की। कहा जा रहा है कि पति से ज्यादा फॉलोवर्स पाने के लिए आदिल की बीवी ने ऐसा किया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News