नींद की दवा खिलाते ही जाग गया 8 साल से सोया शख्स, खुद उठकर किया खाना ऑर्डर और हो गया 'जिंदा'

हटके डेस्क: मेडिकल साइंस में दवा के साथ दुआ की जरुरत की बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन इसका उदाहरण कभी-कभार नजर आ जाता है। अब भला किसने सोचा था कि एक शख्स जो बीते 8 सालों से बिस्तर से हिल भी नहीं पाया था, वो अचानक ही दौड़ पड़ेगा। वो भी बिना किसी थेरेपी के। मात्र एक नींद की दवा खाते ही। जी हां, ये चमत्कार हुआ नीदरलैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ। डॉक्टर्स ने उसे सुलाने के लिए नींद की दवा दी थी। लेकिन इसनॉर्मल दवा को खाते ही शख्स बिलकुल ठीक हो गया। वो ना सिर्फ चलने लगा बल्कि इतने सालों में पहली बार खुद से खाना ऑर्डर कर खाया भी। आइये आपको बताते हैं उस जादुई दवा के बारे में जिसने शख्स को 8 साल के बाद ठीक कर दिया... 
 

Sandhya Kumari | Published : Oct 20, 2020 7:19 AM IST / Updated: Oct 20 2020, 12:51 PM IST

19
नींद की दवा खिलाते ही जाग गया 8 साल से सोया शख्स, खुद उठकर किया खाना ऑर्डर और हो गया 'जिंदा'

नीदरलैंड में रहने वाले 39 साल के रिचर्ड पिछले आठ सालों से लकवाग्रस्त थे। 2012 में हुए एक हादसे के बाद वो खुद से बिस्तर से हिल भी नहीं पाते थे। 

29

रिचर्ड 2012 में जब खाना खा रहे थे तब अचानक एक मीट का टुकड़ा उनके गले में फंस गया था। उस टुकड़े के कारण रिचर्ड की सांस अटक गई थी। और उनके दिमाग में इससे चोट लग गई थी।  

39

लकवा मारने के बाद वो आठ साल से बिस्तर पर पड़े थे। वो चीजें देखते और समझते थे लेकिन बोल नहीं पाते थे। साथ ही बाथरूम तक जाने के लिए भी उन्हें लोगों की मदद चाहिए होती थी।  

49

वो सिर्फ अपनी आंखों से अपनी बात लोगों को बता पाते थे। साथ ही उन्हें खाना भी ट्यूब से खिलाया जाता था। वो हिल तक नहीं पाते थे। 

59

बीते कुछ दिनों से रिचर्ड को नींद की समस्या आने लगी। इसके बाद डॉक्टर्स ने घर वालों से बातचीत कर उसे एम्बियन नाम की नींद की एक दवा दी। दरअसल, डॉक्टर्स दवा के साथ एक एक्सपेरिमेंट भी कर रहे थे। 

69

एक स्टडी में सामने आया था कि नींद की दवा लकवाग्रस्त मरीजों को ठीक कर सकती है। ऐसे में आखिरी उम्मीद के तहत उन्होंने रिचर्ड को ये दवा दी। और वाकई 20 मिनट में चमत्कार हो गया। 

79

रिचर्ड दवा खाने के 20 मिनट बाद चलने लगा। वो बातें करने लगा। उसने अपने लिए खाना ऑर्डर किया और साथ ही अपने पिता से फोन पर भी बात की। इस जादुई टेबलेट ने कमाल ही कर दिया।  
 

89

डॉक्टर्स ने इसे चमत्कार नहीं, दवा का असर बताया है। साथ ही अपने एनालिसिस में उन्होंने लिखा कि एक टेबलेट का रिचर्ड पर दो घंटे असर रहता है। लेकिन अगर उसे लगातार पांच दिन  जाए, तो ये बेअसर हो जाएगी। 
 

99

हालांकि, अब डॉक्टर्स इस नींद की दवा पर शोध करने में जुट गए हैं। उन्होंने इसे चमत्कारिक और लकवा जैसी बीमारी के लिए रामबाण बताया है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि नींद की एक नॉर्मल दवा इतनी बड़ी बीमारी का इलाज बन जाएगी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos