शर्मनाक तस्वीरः रेंट पर लोगों को स्कूटी देती थी कंपनी, हद तो देखिए...पहिये-हेलमेट भी उखाड़ ले गए

बेंगलुरु: भारत वैसे तो तरक्की के कई आयाम पार कर रहा है। दुनियाभर में भारत की टैलेंट के चर्चे होते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जो भारतीय लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बदल पा रहे। कहीं ट्रेनों के टॉयलेट से मग भी चोरी हो जाते हैं तो कहीं बैंक में रखे पेन। ऐसी कई योजनाएं जो भारतीयों की सुविधा के लिए शुरू किये जाते हैं, वो भी भारतीयों की ऐसी नीच हरकतों से बर्बाद हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां लोगों की सुविधा के लिए शुरू किये गए एक स्टार्टअप को लोगों ने बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2020 10:35 AM IST

110
शर्मनाक तस्वीरः रेंट पर लोगों को स्कूटी देती थी कंपनी, हद तो देखिए...पहिये-हेलमेट भी उखाड़ ले गए
पिछले साल बेंगलुरु में शुरू हुआ था बाउंस। ये स्टार्टअप तीन दोस्तों द्वारा शुरू किया गया था।
210
इस स्टार्टअप में लोगों को रेंट पर स्कूटर्स दिए जाते हैं। लोग रेंट पर स्कूटर लेकर उसे शहर के अंदर ही चलाते हैं।
310
शुरू होने के 10 ही महीने में इस स्टार्टअप को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले स्टार्टअप में गिना जाने लगा था। जिसे इतने कम समय में 5 मिलियन लोगों ने यूज किया था।
410
लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर इस कंपनी के स्कूटर्स की जो फोटोज सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया।
510
लोग रेंट पर स्कूटर ले जाने के बाद उसके पार्ट्स निकाल कर बेच दे रहे हैं। इसके बाद स्कूटर्स को सड़क के किनारे फेंक दे रहे हैं।
610
कुछ लोग स्कूटर के साथ दिया गया हेलमेट चुरा रहे हैं। कुछ लोगों ने इसकी सीट निकाल दी, तो कुछ ने पहिए।
710
वहीं कुछ ने तो स्कूटर की हेडलाइट भी नहीं बक्शी।
810
कई स्कूटर्स सड़क के किनारे खटारा हालत में मिले। लोग अपनी सुविधा के लिए शुरू किये गए इस बिजनेस को बर्बाद करते दिखे।
910
वहीं सबसे हैरत की बात तो ये है कि इन स्कूटर्स से चुराए गए पार्ट्स को लोग पर्सनली इस्तेमाल करते दिखे। कई लोगों के हाथ में येलो हेलमेट देखे जा सकते हैं।
1010
फोटोज गूगल से लिए गए हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos