हटके डेस्क: खबर की हेडिंग पढ़कर आप भी हैरान रह गए होंगे। आखिर 1 महीने में बच्चा कैसे पैदा हो सकता है? लेकिन कनाडा की रहने वाली एक महिला इसे सच कर रही है। वो सिर्फ चार हफ़्तों में 1 बच्चा बना लेती है लेकिन अपने हाथों से। जी हां, हो गए ना हैरान? 49 साल की सुसन गिब्स 2010 से ऐसे डॉल्स बना रही है, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाएगा। ये महिला ऐसे डॉल्स बनाती है जो हूबहू इंसान के बच्चों जैसे दिखते हैं। इन सिलिकॉन बेबी डॉल्स को रिबॉर्न नाम दिया गया है। इन्हें देखकर एक नजर में कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा। डॉल्स बनाकर महिला इन्हें ऑनलाइन बेचती हैं।
कनाडा की आर्टिस्ट सुसन गिब्स ऐसे डॉल्स बनाती है, जिसे देखकर कोई कह नहीं सकता कि वो खिलौने हैं। ये बिल्कुल असली लगते हैं।
210
49 साल की ये आर्टिस्ट सिलिकॉन से डॉल्स बनाती है। लोग इन्हें देख कर हैरान हो जाते हैं। अगर किसी को नहीं पता कि ये डॉल्स हैं तो वो इन्हें असली बच्चा समझ बैठेंगे।
310
सुसन ने 2010 से इन डॉल्स को बनाना शुरू किया था। इन्हें रिबॉर्न नाम दिया गया है। साथ ही इनकी सेल भी हो रही है।
410
सुसन ने पहली बार ऑनलाइन इन डॉल्स को देखा था। उसने कुछ ख़रीदे भी थे। लेकिन वो काफी कीमती थे।
510
इस कारण सुसन ने खुद उन्हें बनाना शुरू किया। जब उसने पहली डॉल बनाई तो सभी ने उसकी काफी तारीफ की।
610
इसके बाद तो सुसन ने एक के बाद एक कई डॉल्स बनाई। सुसन के दोस्तों ने उसे इन्हें ऑनलाइन बेचने की सलाह दी।
710
सुसन के हाथों से बनी एक डॉल ऑनलाइन करीब 6 लाख रुपए में बिक जाती है। इसकी लोगों के बीच काफी डिमांड है।
810
1 डॉल को बनाने में सुसन को करीब चार हफ्ते लगते हैं। वो बहुत बारीकी से इनकी फिनिशिंग पर काम करती हैं।
910
सुसन अपनी बनाई डॉल्स से काफी जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ डॉल्स को बेचने में उन्हें काफी तकलीफ होती है।
1010
सुसन ने बताया कि डॉल्स की कीमत उसे बनाने में इस्तेमाल हुए सामान ओर डिपेंड करती है। जैसा किट वो यूज करती हैं, उस हिसाब से डॉल्स की कीमत तय की जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News