लॉकडाउन में घरवाले से परेशान हो गई पत्नी, घर के बाहर लगा दिया बोर्ड- मुझे मेरा पति बेचना है

हटके डेस्क: दुनिया कोविड 19 से त्रस्त हो चुकी है। इस वायरस ने चीन से निकलकर अब दुनिया के कई देशों में पैर पसार लिए हैं। इस वायरस का कोई इलाज नहीं है और ये तेजी से फैल रहा है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है। इस लॉकडाउन में लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। लेकिन इस लॉकडाउन में कई अन्य चीजें भी देखने को मिल रही है। जहां पहले कुछ घंटे साथ रहकर भी कपल्स के बीच अनबन चलती थी, अब तो 24 घंटे साथ रहने के कारण कई घरों में महाभारत भी दिखाई दे रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद तलाक के मामलों में बढ़ोतरी होगी। ऐसा इसलिए कि साथ रहने से कपल्स के बीच अनबन ज्यादा हो रही होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर लॉक डाउन के कारण लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन वायरल हुए। इसमें एक महिला जो अपने पति से इतनी परेशान हो गई, कि उसने घर के बाहर अपने पति को बेचने का ही बोर्ड लगा दिया। देखिये इस लॉकडाउन घर बैठे बाहर की दुनिया के ऐसे ही कुछ मजेदार इंसिडेंट्स... 

Asianet News Hindi | Published : Apr 26, 2020 5:34 AM IST / Updated: Apr 26 2020, 01:29 PM IST

19
लॉकडाउन में घरवाले से परेशान हो गई पत्नी, घर के बाहर लगा दिया बोर्ड- मुझे मेरा पति बेचना है

पुर्तगाल के लिस्बन में रहने वाले एक कपल के बीच इस लॉकडाउन काफी लड़ाइयां चल रही है। शख्स की पत्नी ने लॉकडाउन खत्म होकर डाइवोर्स लॉयर से मिलने का भी इन्तजार नहीं किया।  उसने अपने घर के बाहर एक बोर्ड ही लगा दिया, जिसमें उसने अपने पति को बेचने के लिए ऑन सेल लगा दिया। 

29

शिकागो में एक शख्स ने लॉकडाउन में पैन्ट्स पहनना ही बंद कर दिया। कई-कई दिनों से इस शख्स ने पैन्ट्स ही नहीं पहने हैं। बेशर्मी तो देखिये, उसने इसके बारे में सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। 
 

39

अगर आपको अपना लॉकडाउन बुरा लग रहा है, तो ज़रा वेस्ट कोलंबिया के इन बच्चों के बारे में सोचें। ये इस लॉकडाउन अपने स्कूल के प्रिंसिपल के साथ ही फंस गए। 
 

49

लॉकडाउन में अपने ग्रुप वीडियो कॉल्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर करने वाले लोगों के लिए इस शख्स ने ये मैसेज दिया है। कई लोग इस लॉकडाउन सिर्फ वीडियो कॉल्स के स्क्रीनशॉट्स स्टेटस के तौर पर शेयर कर रहे हैं, जो सच में काफी इर्रिटेटिंग है। 

59

ब्रिस्टल के इस घर की खिड़की पर लोगों से घर एक अंदर रहने के तरीके के बारे में डिस्कस किया गया है। मैसेज में लिखा गया है कि अगर आपको घर के अंदर रहने में दिक्कत हो रही है तो अपने आईब्रोज़ शेव कर लीजिये। 
 

69

ओहियो, कोलंबस में एक घर की खिड़की पर मैसेज लिखा था कि हमें 2020 को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।  क्यूंकि इस साल के वर्जन में वायरस है। मैसेज फनी जरूर है लेकिन बात भी सच है।  
 

79

लॉस एंजिलिस के इस घर के बाहर लोगों को हर दिन नए-नए तरह के जोक्स लिखे मिलते हैं। इस मजेदार तरीके से वो लोगों को इस लॉकडाउन में हंसाने की कोशिश करता है। 
 

89

न्यूजर्सी के इस चर्च में लोगों से भीड़ ना लगाने की अपील की गई है। इसका तरीका काफी मजेदार है। एक बार में सिर्फ दो लोगों को ही अंदर आने की इजाजत है।  
 

99

मिसौरी के इस शख्स ने लॉकडाउन में अपने घर पर किसी के भी आने पर बैन लगा दिया है। उसने घर के बाहर एक नोटिस ही लगा दिया है। नोटिस में उसने उन लोगों का जिक्र कर दिया है, जो घर के अंदर आ सकते हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos