इस 'जादुई' शर्ट को पहनते ही मर्दों के पीछे लगेगी लड़कियों की लाइन, कीमत जान फैशन की दुनिया से उठ जाएगा विश्वास

Published : Oct 04, 2020, 03:51 PM IST

हटके डेस्क: फैशन इंडस्ट्री कई बार लोगों को हैरान कर देता है। ऐसे ट्रेंड्स शुरू होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी आ जाती है।  इन फैशन ट्रेंड्स को शुरू करने में बड़े-बड़े ब्रांड्स का ही हाथ होता है। पिछले दिनों गुची ने लाखों के फटे जीन्स को लांच किया था। दिखने में गंदे से इस जीन्स को डिजाइन ही इसी तरह किया गया था कि घुटनों पर ये दाग-धब्बों से भरा लगे। अब गुची लड़कों के लिए एक ख़ास तरह का शर्ट लेकर आई है। इस शर्ट को देखने के बाद आपको एक नजर में ये लड़कियों का टॉप लगेगा। लेकिन ये है लड़कों का शर्ट। इटालियन ब्रांड गुची ने ऑरेंज कलर की ये शर्ट खासकर लड़कों के लिए डिजाइन की है। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर जैसे ही आई वैसे ही वायरल हो गई।    

PREV
17
इस 'जादुई' शर्ट को पहनते ही मर्दों के पीछे लगेगी लड़कियों की लाइन, कीमत जान फैशन की दुनिया से उठ जाएगा विश्वास

गुची ने फॉल विंटर 2020 फैशन शो का नया कलेक्शन लांच किया है। इसे 90 के दशक के लुक्स पर लांच किया गया है। 
 

27

गुची ने ऑरेंज कलर का ये लॉन्ग शर्ट लोगों के लिए उतारा है। इसमें सफ़ेद रंग के बटन हैं और पैन कॉलर हैं।  
 

37

100 परसेंट कॉटन से बने ये शर्ट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वजह है इसका लुक। देखने में ये महिलाओं के टॉप जैसा है। लेकिन असल में इसे मर्दों के लिए उतारा गया है। 

47

इसके साथ ही इसकी प्राइस भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। गुची ने इसे 1 लाख 60 हजार रूपये में जारी किया है। कीमत देखकर सभी हैरान हैं कि भला कोई इस शर्ट को इतनी कीमत में कैसे खरीदेगा। 

57

गुची ने बताया कि 90 के दशक  में इस पैटर्न के शर्ट्स काफी पॉपुलर थे। एक कॉन्सर्ट में मशहूर सिंगर कर्ट नोबिन को ऐसे ही शर्ट में कैद किया गया था। उसी आधार पर एक बार फिर इसे लांच किया गया है। 
 

67

बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही गुची ने अपने विंटर कलेक्शन के लिए एक जीन्स उतारी थी। ये जीन्स देखने में पुरानी और भद्दी है। इसके घुटनों पर दाग जैसे डिजाइन ही बनाए गए हैं। 
 

77

गुची के विंटर कलेक्शन की ये जीन्स भी लाखों की है। इसकी भी फोटोज ने लोगों को शॉक कर दिया था। लेकिन अब इस शर्ट ने तो सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। 
 

Recommended Stories