कोरोना वॉरियर्स से बदसलूकी: आर्मी पर पेशाब कर रहे लोग, लॉकडाउन में सपोर्ट की जगह कर रहे हैं बेहूदा हरकत
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। इस जानलेवा वायरस ने अभी तक पूरी दुनिया में 17 लाख 73 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित किया है। मौत का आंकड़ा 1 लाख पार कर चुका है। कुल 1 लाख 8 हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। हालांकि 4 लाख 15 सौ से अधिक लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। कोरोना के कारण दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। अमेरिका, फ्रांस, स्पेन से लेकर भारत तक में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। इन्हीं में से एक देश मलेशिया भी है। यहां भी लॉकडाउन किया गया है। लेकिन लोग घर से बाहर आ रहे थे। ऐसे में आर्मी को लोगों को घरों में रखने के लिए लगाया गया। लेकिन यहां लोग इन कोरोना वॉरियर्स के साथ घटिया हरकत करते नजर आए।
भारत में कोरोना वॉरियर्स के साथ हो रही बदसलूकी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कहीं ना कहीं से ऐसी कोई घटना सामने आ ही जाती है। लेकिन ये समस्या सिर्फ भारत की नहीं है। मलेशिया से भी ऐसा मामला सामने आया है।
इस बीच खबर आई कि मलेशिया में लोग घर से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बेवजह ही सड़कों पर निकल रहे हैं।
ऐस में यहां लॉकडाउन में लोगों को सख्ती से घर के अंदर रखने के लिए मलेशियन आर्म्ड फोर्सेज को लगाया गया है।
लेकिन यहां लोग कोरोना वॉरियर्स के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। घरों में ाबंद लोग इस वॉरियर्स पर कचरा और खाली बोतलें फेंक रहे। हैं
जब ये जवान सड़कों पर और कॉलोनी में लोगों को घर के अंदर रहने को कहते हैं, तब उनपर छत से कचरा फेंका जा रहा है।
इस बीच ये भी खबर आई कि कई लोग नीचे गश्ती कर रहे जवानों पर छत से पेशाब तक फेंक रहे हैं। इस कारण ये जवान शील्ड से खुद को बचा रहे हैं।
हालांकि मलेशियाई ऑथोरिटीज ने इस बात को नकार दिया। उन्होंने इससे इंकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने जवानों से बदतमीजी की है, लेकिन पेशाब करने की पुष्टि नहीं हुई है।
इस मामले की जांच सेक्शन 511 के पीनल कोड के तहत हो रही है। साथ ही जो लॉकडाउन को तोड़ेगा उसपर सख्त कार्यवाई की जाएगी।
बता दें कि मलेशिया में कोरोना के अभी तक कुल साढ़े चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 73 की मौत हुई है। वहीं करीब 2 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
यहां 13 मार्च से वायरस का संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हुआ था। इसके बाद देश में नो मूवमेंट आर्डर जारी किया गया। इसके बाद से अब तक देश में साढ़े चार हजार मामले सामने आ गए। देश में कोरोना ना फैले इसके लिए लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है।