भारत में ऐसे हुई थी कोरोना की शुरुआत, बदला जीने का तरीका, 1 महीने में मजाक से खौफनाक बना जानलेवा वायरस

हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया में भारी तबाही मचा रखी है। इसके कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जल्द ही 18 लाख पार कर जाएगी। जबकि इस खतरनाक वायरस ने अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। भारत में इस वायरस की लेट एंट्री हुई। धीरे-धीर इस वायरस ने भारत में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। भारत में इस वायरस से संक्रमित 3 मरीजों का पता 15 फरवरी को लगा था। इसके बाद धीरे-धीरे इस वायरस ने भारत में रौद्र रूप धरा। इस वायरस से भारत में पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। जब शुरुआत में भारत में वायरस की एंट्री हुई, तब सबने यहां इसे काफी हलके में लिया। कोरोना पर जमकर मीम्स बने। आज इस वायरस ने सबको रुला दिया है। तस्वीरों में देखें, कैसे इस वायरस ने मजाक से शुरुआत कर आज भारत में मातम का माहौल बना दिया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2020 9:19 AM IST / Updated: Apr 12 2020, 08:49 PM IST

110
भारत में ऐसे हुई थी कोरोना की शुरुआत, बदला जीने का तरीका, 1 महीने में मजाक से खौफनाक बना जानलेवा वायरस
कोरोना की शुरुआत में लोग घर से बाहर निकल रहे थे। सभी नॉर्मल लाइफ जी रहे थे। एक कपल पार्क में मास्क लगाकर रोमांस करता हुआ।
210
शुरुआत में लोगों ने कोरोना को मजाक में ले लिया। एक बच्चा मास्क के साथ अपने कुत्ते के साथ। उसने कुत्ते को भी मास्क पहना दिया था।
310
ये महाशय तो मास्क पहनकर ही सिगरेट पीते नजर आए। इस तरह कई लोग मास्क में मौज-मस्ती करते दिखे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जल्द हालत ऐसे हो जाएंगे कि सभी घर में कैद हो जाएंगे।
410
सोशल डिस्टेंसिंग का कुछ इस तरह मजाक बनाया गया।
510
लोग शुरुआत में मास्क पहनकर सेल्फी लेते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें दिखी, जिसमें लोग मास्क लगाकर सेल्फी खींचते दिखे।
610
वहीं जब शुरुआत में कोरोना के कारण स्कूल-कॉलेज बंद हुए, तो कई लोगों  ने इसे छुट्टियां समझ पिकनिक मनाना शुरू किया। मुंबई में कुछ इस अंदाज में लोग नजर आए थे।
710
कोरोना के शुरूआती दौर में स्कूल-कॉलेज जब खुले थे, तब कई जगह एग्जाम भी लिए गए थे। बाद में कुछ पेपर के बाद इन्हें कैंसिल कर दिया गया था।
810
जहां मार्च तक दुनिया के कई देश लॉकडाउन किये जा चुके थे, भारत में लोग सड़कों पर नजर आ रहे थे। पार्क में एन्जॉय करते दिख रहे लोग।
910
मार्केट में भी रौनक थी। सब लोग सड़क पर उतर रहे थे। बस कई लोगों के चेहरे पर मास्क दिखने लगे थे।
1010
मुंबई के आर्टिस्ट शायद इस वायरस की भयावहता समझ गए थे। लेकिन फिर भी कई नासमझ लोग इस वायरस के आतंक से बेखबर घूम रहे थे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos