कड़ाके की ठंड नहीं, भारत के इन इलाकों में अभी भी पड़ रही है गर्मी, AC चलाकर सोने को मजबूर हैं लोग

Published : Dec 25, 2020, 09:30 AM IST

हटके डेस्क: दिसंबर ने जाते-जाते लोगों को ठंड से ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर ने पारा नीचे कर दिया है। लोग हांड कंपाने वाली ठंड में ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम की ठिठुरन लोगों को चुभ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगह भी है, जहां अभी तक ठंड ने दस्तक नहीं दी है? उल्टा वहां मौसम गर्म है, जिस वजह से कई लोगों को अभी भी एसी चला कर सोने की जरुरत पड़ रही है। आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जहां अभी भी गर्मी पड़ रही है। 

PREV
19
कड़ाके की ठंड नहीं, भारत के इन इलाकों में अभी भी पड़ रही है गर्मी, AC चलाकर सोने को मजबूर हैं लोग

मेंगलुरु (कर्नाटक)
इस जगह भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 के ऊपर है।  आइसक्रीम खाते नजर आ जाएंगे। स्वेटर तो दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा। 
 

29

कोच्चि (केरल)
लिस्ट में अगला शहर भी केरल का ही है। कोच्ची में अभी तापमान 30 के ऊपर है। यहां सुबह से लेकर शाम तक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। उलटा लोग उमस से परेशान है। 

39

कोझिकोड (केरल)
केरल की इस जगह पर अभी तापमान 30 के पार है। न्यूनतम तापमान भी अभी 21 के ऊपर ही है। ऐसे में ठंड का यहां कोई असर नहीं है। 

49

पणजी (गोवा) 
समुद्र किनारे बसे इस शहर में तापमान अभी भी 30 के पार है। धूप सेंकने वालों के लिए ये शहर अभी लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां न्यूनतम तापमान अभी 19 डिग्री सेल्सियस जा रहा है। 

59

कावारत्ती (लक्षद्वीप)
इस शहर में विदेशी पर्यटकों की भीड़ नजर आ जाएगी। यहां अभी 30 के ऊपर ही तापमान है और न्यूनतम की बात करें, तो वो भी 24 डिग्री के ऊपर ही है। 

69

जूनागढ़ (गुजरात)
यहां अभी तापमान 30 के ऊपर है। ठंड का अहसास भी यहां के तापमान में नहीं है। शाम को पारा 14 के आसपास पहुंच रहा है लेकिन दिनभर लोग गर्मी से बेहाल हैं। 
 

79

रत्नागिरी (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र भी समुद्र के किनारे पड़ता है। दिसंबर के आखिर में भी अभी तक यहां ठंड ने दस्तक नहीं दी है। यहां भी तापमान अभी 30 के पार ही है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जा रहा है।  

89

नवी मुंबई ( महाराष्ट्र)
अगला शहर भी इस लिस्ट में महाराष्ट्र का ही है। यहां गर्मियों का ही  सीजन अभी चल रहा है। अगर आपको ठंड बर्दाश्त नहीं हो रही, तो आप भी यहां जा सकते हैं। 

99

चेन्नई (तमिलनाडु )
वैसे इस लिस्ट में ज्यादातर समुद्र किनारे बसे शहर ही शामिल हैं। इसमें अगला नंबर है चेन्नई का। यहां पारा 30 के पार है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 24 के ऊपर है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories