बीवी को तलाक दे पुलिस अफसर ने किया खुलासा- 'मैं तो 44 साल से मर्द के शरीर में रह रही औरत हूं'

हटके डेस्क: भगवान ने मर्द और औरत की  संरचना के साथ ही ट्रांसजेंडर्स भी बनाए। हालांकि समाज में आज भी ट्रांसजेंडर्स को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें सामाजिक बहिष्कार सहित कई तरह के भेदभाव शामिल हैं। कुछ लोग जन्म से ही ट्रांसजेंडर होते हैं लेकिन कुछ लोगों को एक समय के बाद अहसास होता कि असल में उन्होंने जिस जेंडर में जन्म लिया है, वो उसमें कम्फर्टेबल नहीं हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के मिडलैंड में रहने वाले 44 साल के स्काई मॉर्डन के साथ। स्काई बीते 19 साल से पुलिस में है। साथ  ही उन्होंने शादी भी की। हालांकि, उनका कोई बच्चा नहीं हुआ। बाद में अपनी पत्नी से अलग होकर उन्होंने खुलासा किया कि वो महिला की तरह जीना चाहते हैं। उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर घोषित किया। अब वो फोर्स में ट्रांसजेंडर्स के लिए काम कर रही हैं... 

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2020 10:04 AM IST

17
बीवी को तलाक दे पुलिस अफसर ने किया खुलासा- 'मैं तो 44 साल से मर्द के शरीर में रह रही औरत हूं'

वेस्ट मिडलैंड की पुलिस अफसर स्काई ने कहा कि उसे हमेशा से पता था कि उसका जन्म गलत जेंडर में हो गया है। वो ट्रांसजेंडर है ये वो जानती थी लेकिन इसे कई सालों तक छिपाकर रखा। 

27

अब जाकर स्काई अपने फिजिकल ट्रांज़िशन के ट्रीटमेंट का वेट कर रही है। उसने इसके लिए एक साल पहले अप्लाई कर दिया था। 

37

इंग्लैंड में जेंडर रिकॉग्नाइजेशन एक्ट 2004 के तहत जिसे जेंडर बदलवाना होता है, उसे दो साल तक अपने नए जेंडर के साथ जीना पड़ता है। तब ही उसकी सर्जरी की जाती है। 

47

स्काई ने 2001 में वेस्ट मिडलैंड पुलिस को ज्वाइन किया था। वो पहले पुलिस अफसर हैं जिसे X26 Taser से ट्रेनिंग दी गई थी। लेकिन कोई तब समझ नहीं पाया कि वो  अंदर से औरत हैं। 

57

44 साल के स्काई ने बताया कि अपनी असलियत जाहिर करने के बाद कई लोगों ने उनका मजाक बनाया लेकिन उनके कलीग्स ने उनका पूरा साथ दिया। 
 

67

अपनी असलियत जाहिर करने से पहले स्काई ने पुलिस फ़ोर्स में एक LGBTQ व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था। उसके बाद उन्हें सच बताने का कॉन्फिडेंस आया। 
 

77

इससे पहले स्काई ने शादी भी की लेकिन उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। उन्होंने कुछ समय बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। अब सिंगल स्काई अपनी लाइफ की नई पारी का इन्तजार कर रही हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos