हटके डेस्क: भगवान ने मर्द और औरत की संरचना के साथ ही ट्रांसजेंडर्स भी बनाए। हालांकि समाज में आज भी ट्रांसजेंडर्स को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें सामाजिक बहिष्कार सहित कई तरह के भेदभाव शामिल हैं। कुछ लोग जन्म से ही ट्रांसजेंडर होते हैं लेकिन कुछ लोगों को एक समय के बाद अहसास होता कि असल में उन्होंने जिस जेंडर में जन्म लिया है, वो उसमें कम्फर्टेबल नहीं हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के मिडलैंड में रहने वाले 44 साल के स्काई मॉर्डन के साथ। स्काई बीते 19 साल से पुलिस में है। साथ ही उन्होंने शादी भी की। हालांकि, उनका कोई बच्चा नहीं हुआ। बाद में अपनी पत्नी से अलग होकर उन्होंने खुलासा किया कि वो महिला की तरह जीना चाहते हैं। उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर घोषित किया। अब वो फोर्स में ट्रांसजेंडर्स के लिए काम कर रही हैं...