समुद्र किनारे कपल को मिला बेहद बदबूदार पत्थर, तस्वीर देखते ही तुरंत पुलिस ने कर दिया घर में क्वारेंटाइन

हटके डेस्क: किस्मत पलटते देर नहीं लगती। किसकी किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता। अब किस्मत का ही खेल था कि एक कपल जो यूं ही समुद्र के किनारे टहल रहा था, उसके हाथ ऐसी चीज लग गई, जिसके बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। इस कपल को समुद्र के किनारे से एक अजीबोगरीब पत्थर मिला था। जब उसने इस पत्थर के बारे में जानकारी दी, तो थोड़ी देर में ही उसके घर पर पुलिस पहुंची और उन्होंने कपल को क्वारेंटाइन कर दिया। कपल को  समझ ही नहीं आया कि उनके साथ हो क्या रहा है? ये पूरा मामला जब सामने आया तो लोग भी हैरान रह गए। आइये आपको बताते हैं ये पूरा मामला जिसने काफी चर्चा बटोरी थी.... 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2020 8:55 AM IST

19
समुद्र किनारे कपल को मिला बेहद बदबूदार पत्थर, तस्वीर देखते ही तुरंत पुलिस ने कर दिया घर में क्वारेंटाइन

मामला 2016 में सामने आया था। जब इंग्लैंड के लंकाशायर में रहने वाले एक कपल स्टीवन और उनकी वाइफ वाइला समुद्र के किनारे अपने कुत्ते के साथ टहल रहे थे। ये उनका फेवरेट स्पॉट था। 
 

29

घूमते हुए अचानक कपल को अजीब सी बदबू आने लगी। उन्होंने सोचा कि कहीं कोई जानवर मरा होगा। वो समुद्र के किनारे ढूंढने लगे। लेकिन उन्हें कोई जानवर नहीं दिखा। अचानक उनकी नजर समुद्र के किनारे पड़ी अजीबोगरीब सी चीज पर पड़ी। ये एक पत्थर जैसा था। 

39

पत्थर का साइज फुटबॉल जैसा था। उन्होंने समुद्र के किनारे कई सारी चीजें देखी थी, लेकिन ऐसी चीज पर उनका कभी ध्यान नहीं गया था। उन्होंने पत्थर को उठा लिया। बदबू इसी पत्थर से आ रही थी।  
 

49

कपल को पत्थर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन वो उसे छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। वो पत्थर को लेकर घर आ गए। उन्होंने घर आकर उस पत्थर का वजन किया तो वो 3.5 पौंड का निकला। उसने तुरंत इसकी फोटो अपने फेसबुक पेज पर डालकर लोगों से इसकी जानकारी मांगी।  

59

उसके पोस्ट को देखकर कई लोगों ने उसपर कमेंट किया। कई लोगों ने जहां उसे समुद्र में फूटे ज्वालामुखी का हिस्सा बताया वहीं कुछ लोगों ने उसे उल्कापिंड बताया। हालांकि, कोई साफ़-साफ़ इसकी जानकारी नहीं दे पाया।  पोस्ट की जानकारी एक्सपर्ट्स को भी मिल गई। 
 

69

 पत्थर का टेक्सचर मोम की तरह था और ये रबर की तरह खींच रहा था। आसपास के इलाके में पत्थर की वजह से सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस और एक्सपर्ट की टीम वहां पहुंची और उसने कपल के घर को बंद कर दिया। कपल को सभी से अलग कर दिया गया। 

79

थोड़ी देर में एक्सपर्ट्स ने पत्थर की डिटेल निकाल ली। ये पत्थर दरअसल, व्हेल मछली की उलटी थी। इसे एम्बरग्रीस कहते हैं। ये समुद्र से बहकर किनारे आई थी। इस पत्थर की कीमत के  कपल को बताया गया तो उनके मुंह से चीख ही निकल पड़ी। 

89

दरअसल, एम्बरग्रीस का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम को बनाने में किया जाता है। स्टीवन और वाइला को जो पत्थर मिला था उसकी कीमत 50 लाख थी। कपल ने पत्थर को बेच दिया और उसके बाद अब कपल अपने नए घर में आराम से रह रहा है। 

99

तो देखा आपने किस्मत कब और कैसे बदल जाए कोई नहीं जानता। जिस बदबूदार पत्थर के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी, उसी ने इस कपल की जिंदगी बदल दी। इस कपल की स्टोरी को कई बार शेयर किया गया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos