गरीब के घर की छप्पर तोड़ आसमान से गिरा पत्थर, हाथ में उठाते ही करोड़पति बन गया ताबूत बनाने वाला मजदूर

Published : Nov 19, 2020, 05:38 PM IST

हटके डेस्क: किसी ने सही कहा है कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। लेकिन इंडोनेशिया में रहने वाले शख्स को भगवान ने सच में छप्पड़ फाड़ कर ही दौलत दे दी। बेहद अजीबोगरीब इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। इंडोनेशिया में रहने वाले एक शख्स के घर की हालत काफी खराब थी। उसके पास खाने के पैसे नहीं थे। लेकिन अचानक ही आसमान से उसके घर की छत तोड़कर गिरे एक पत्थर ने उसकी किस्मत बदल दी। इस पत्थर की मार्केट वैल्यू करोड़ों में है। ऐसे में शख्स की किस्मत से अब सभी जल रहे है। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला...   

PREV
18
गरीब के घर की छप्पर तोड़ आसमान से गिरा पत्थर, हाथ में उठाते ही करोड़पति बन गया ताबूत बनाने वाला मजदूर

मामला इंडोनेशिया से सामने आया। ये घटना अगस्त महीने की है। लेकिन शख्स को पत्थर की कीमत का अब जाकर पता चला है। इसके बाद मीडिया में खबर उड़ी और मामला वायरल हो गया। 
 

28

इंडोनेशिया में रहने वाले 33 साल के जोशुआ हताग्लुंग ताबूत बनाने का काम करता है।  पैसों की तंगी के बीच उसकी जिंदगी कट रही थी। इस बीच अगस्त में उसकी जिंदगी बदल गई। 

38

हर दिन की तरह वो ताबूत बना रहा था तभी उसके घर के लिविंग रूम में कुछ गिरने की आवाज आई। जब उसने जाकर देखा तो छत में छेद दिखा। 

48

साथ ही जमीन पर जोशुआ को एक पत्थर नजर आया। पत्थर जमीन पर 15 सेंटीमीटर तक धंसा हुआ था। साथ ही बेहद गर्म था। 

58

घर को हुए नुकसान से जोशुआ परेशान हो गया। लेकिन बाद में इसी पत्थर ने उसकी किस्मत बदल दी। ये पत्थर कुछ और नहीं बल्कि दुर्लभ उल्कापिंड था। 

68

ये उल्कापिंड 4 अरब साल पुराना है। इसका वजन 2.1 केजी था। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई गई। इसे जानने के बाद जोशुआ की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। 
 

78

बता दें कि उल्कापिंड की मार्केट प्राइस 857 डॉलर पर ग्राम है। इस हिसाब से जोशुआ के घर पर गिरे उल्कापिंड की कीमत 10 करोड़ रुपए है। 

88

तीन बच्चों का पिता जोशुआ अब इस उल्कापिंड को बेचकर इससे मिले पैसे से अपने समुदाय के लिए कुछ करना चाहता है। उसने बताया कि वो इससे मिले पैसों से एक चर्च बनवाएगा। 
 

Recommended Stories