तो क्या रूस ने चुरा कर बना लिया कोरोना वैक्सीन! इस अरबपति मियां-बीवी की बॉडी में लगा पहला इंजेक्शन

Published : Jul 18, 2020, 11:11 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए कई देश जी-जान से लगे हुए हैं। इस वैक्सीन के बनने के बाद ही शायद पहले की तरह दुनिया नॉर्मल हो पाएगी। साथ ही जो भी देश इस वायरस का इंजेक्शन पहले बनाएगा, उसका दुनिया में रुतबा भी बढ़ जाएगा। इस कारण सभी देश इसके इंजेक्शन को बनाने के लिए शिद्दत से लगे हुए हैं। ऑक्सफ़ोर्ड द्वारा बननाया जा रहा इंजेक्शन एक हद तक सफल भी बताया जा रहा है। इस बीच बीते दिनों यूके ने रूस पर इंजेक्शन बनाने के तरीके को चुराने का आरोप लगाया था। इसके कुछ ही दिन बाद रूस के एक अरबपति कपल ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना  वैक्सीन लगवा ली है। इसके बाद अब दो तरह की चर्चा हो रही है। पहली कि रूस ने कोरोना का इलाज ढूंढ लिया है और दूसरा कि क्या रूस ने इस इंजेक्शन को बनाया है या ये यूके द्वारा बनाए इंजेक्शन की चोरी है। कपल के दावे के बाद दोनों की काफी चर्चा हो रही है। इंजेक्शन लगवाकर कैसी है उनकी हालत...   

PREV
18
तो क्या रूस ने चुरा कर बना लिया कोरोना वैक्सीन! इस अरबपति मियां-बीवी की बॉडी में लगा पहला इंजेक्शन

रूस के वेल्थ फंड के प्रमुख 45 साल के किरिल दमित्रिएवे ने दावा किया है कि उन्होंने और उनकी बीवी ने कोरोना इंजेक्शन ले लिया है। उनका कहना है कि मॉस्को द्वारा ट्रायल में उन्होंने वैक्सीन ले ली है। 
 

28

किरिल का कहना है कि उन्होंने और उनकी बीवी, नतालया पोपोव सहित उनके फैमिली वालों ने इंजेक्शन लिया है। इसके बाद उनकी अंदर कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज दुगने हो गए हैं। 

38

इस दावे के बाद से ये अरबपति कपल चर्चा में आ गया है। किरिल की पत्नी पार्ट टाइम मॉडल भी है। साथ ही  वो टीवी प्रेजेंटर भी है। कहा जा रहा है कि इस परिवार का कनेक्शन रूस के राष्ट्रपति पुतिन की बड़ी बेटी से है। इस कारण इस परिवार को ये प्रियोरिटी मिली।  
 

48

इस अरबपति ने ये भी दावा किया है कि अब वो इस इंजेक्शन के तीसरे फेस को भी इंजेक्ट करवाने वाला है। अभी तक के इंजेक्शन से उसके और उसके परिवार की इम्युनिटी काफी बढ़ गई है। 
 

58

साथ ही अगर तीसरा इंजेक्शन भी सफल रहेगा तो रूस कोरोना वैक्सीन बनाने वाला पहला देश बन जाएगा। और इस अरबपति का परिवार पहली इंजेक्शन लेने वाली पहली फैमिली बन जाएगी। 
 

68

लेकिन इस दावे के  तुरंत बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, कुछ समय पहले ही अमेरिका, यूके और कनाडा ने रूस पर उनके वैक्सीन को चुराने का आरोप लगाया था। उन्होंने रूस पर आरोप लगाया था कि उनके हैकर्स इंजेक्शन बनाने के तरीके को चुराने की कोशिश कर रहे हैं।  

78

दरअसल,  रूस के हैकर्स ग्रुप कोजी बियर के ऊपर आरोप लगाया गया है कि इस ग्रुप ने अपने देश के कोरोना वैक्सीन को और एडवांस बनाने के लिए हर देश के डाटा को चुराया है। कई देशों से ये सेंसिटिव जानकारी चुराने में कामयाब भी हो गए हैं। 

88

बात अगर दूसरे देशों की करें तो यूके का भी दावा है कि वो जल्द ही इंजेक्शन बना लेगा। ट्रायल्स लगातार सफल हो रहे हैं और अगर सब ठीक रहा तो दुनिया को जल्द ही कोरोना से छुटकारा मिल जाएगा। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories