सुनसान सड़क पर 2 लड़कियों का रेप, पुलिस में की शिकायत तो कहा- लॉकडाउन में क्यों निकली बाहर, निकालो 6 हजार रूपये

Published : May 14, 2020, 01:41 PM ISTUpdated : May 14, 2020, 05:14 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस के कारण लोगों की जिंदगी प्रभावित हो गई है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अभी तक इस वायरस ने 43 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है। साथ ही इससे मरने वालों की संख्या भी करीब 3 लाख पहुंचने वाला है। कोरोना के कारण दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है। रूस में भी कोरोना के कारण लॉकडाउन है। इस बीच अचानक पुलिस स्टेशन पहुंच दो लड़कियों ने अपने साथ हुए रेप और लूटपाट की शिकायत दर्ज करवानी चाही। लेकिन हद तो ये हो गई कि पुलिस ने दोनों लड़कियों को ही लॉकडाउन के नियम तोड़ने का दोषी बताकर फाइन ठोंक दिया। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। आइए बताते हैं कैसे पुलिसवालों ने विक्टिम को ही बनाया गुनहगार... 

PREV
18
सुनसान सड़क पर 2 लड़कियों का रेप, पुलिस में की शिकायत तो कहा- लॉकडाउन में क्यों निकली बाहर, निकालो 6 हजार रूपये

ये पूरा मामला 20 अप्रैल का ही है। लेकिन हाल ही में ये खबर मीडिया में आई। द सन में छपी खबर के मुताबिक, साइबेरिया के क्रास्नोयार्स्क शहर में रहने वाली दो युवतियों, जिनकी उम्र 17 और 18 साल है, के साथ दुष्कर्म और लूटपाट हुई। 

28

ये घटना तब हुई जब ये लड़कियां, जो आपस में गहरी दोस्त हैं, मिलने के लिए घर से निकली थीं। लॉकडाउन की वजह से गली सुनसान थी। तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। 

38

इसमें से एक लड़की के साथ रेप किया गया, जबकि दूसरी को भी सेक्सुअली अटैक किया गया। साथ ही उनके मोबाइल और गहने लूट लिए गए। 
 

48

इस घटना के बाद दोनों लड़कियां क्रास्नोयार्स्क पुलिस स्टेशन पहुंची। दोनों वहां अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज की। कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने 55 साल जे एक शख्स को अरेस्ट किया, जिसके पास से दोनों लड़कियों से लूटी गई चीजें बरामद की गई। 
 

58

लेकिन हैरानी की बात ये है कि रेप जैसे अपराध का शिकार हुई इन लड़कियों से पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने का क्राइम करने के लिए 6 हजार रुपए फाइन जमा किया। 

68

पुलिस ने कहा कि रूस में लॉकडाउन में सिर्फ जरुरी काम से ही बाहर निकलने की परमिशन है। लेकिन इन लड़कियों के बयान के आधार पर पता चलता है कि दोनों मात्र मिलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। 

78

ऐसे में पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उनपर फाइन लगाया। हालांकि, इस फाइन के बाद लड़कियों के परिवार वालों ने इसका जमकर विरोध किया। 

88

मामला जब ऊपर तक गया तब क्रास्नोयार्स्क के कोविड 19 के ऑपरेशनल हेडक्वार्टर के ऑफिसर्स ने लड़कियों पर लगाया जुर्माना माफ़ किया। साथ ही पुलिस को पैसे लौटाने का निर्देश दिया।  

 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories