साइंटिस्ट को मिला वो सबूत जिसे दिखा छाती ठोंक किया दावा- मंगल ग्रह पर सदियों पहले रहते थे इंसान!

Published : Jun 14, 2020, 11:26 AM ISTUpdated : Jun 15, 2020, 09:27 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना के कारण वैसे ही उथल-पथल मची है। साथ ही 2020 में एक के बाद एक ऐसे कई घटनाक्रम होते जा रहे हैं, जो लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि नासा के वैज्ञानिक मंगल ग्रह से पृथ्वी पर जो सैंपल लाने वाले हैं, उससे दुनिया में कोरोना से भी कई गुना ज्यादा भयंकर महामारी फैलेगी। इस बीच अब कांस्पीरेसी थियोरिस्ट ने दावा किया है कि उन्हें मंगल ग्रह पर सदियों पहले बसी कॉलोनी मिली है। इसके लिए सबूत के तौर पर उन्होने तस्वीर भी जारी की है। 

PREV
19
साइंटिस्ट को मिला वो सबूत जिसे दिखा छाती ठोंक किया दावा- मंगल ग्रह पर सदियों पहले रहते थे इंसान!

यूट्यूब पर ET Data Base नाम से चैनल चलाने वाले स्कॉट सी वरिंग साइंस की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी कई थियोरीज से दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 

29

स्कॉट ने पहले भी मार्स पपर चूहे से लेकर एलियंस देखे जाने का दावा किया है। अब स्कॉट ने एक नया दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें सबूत मिले हैं जिनके मुताबिक ये साफ़ पता चलता है कि मंगल ग्रह पर जीवन था। 

39

ये तस्वीरें नासा के रोवर से ली गई है। इसमें काफी पुराना ऐतिहासिक पत्थर नजर आ रहा है। अपने दावे के लिए स्कॉट ने कुल तीन तस्वीरें जारी की है। 

49

ये तीनों ही तस्वीर रोवर से ली गई है। इसमें से एक में बड़े-बड़े दो काले पत्थर नजर आ रहे हैं, जो पिरामिड जैसे लग रहे हैं। स्कॉट का दावा है कि तस्वीर में पिरामिड का बस एक हिस्सा नजर आ रहा है। 

59

जमीन के अंदर भी पिरामिड का हिस्सा छिपा है। स्कॉट का दावा है कि ये चार तरफ से बना पिरामिड है और इसका काफी हिस्सा नीचे छिपा है। 

69

तस्वीर के दूसरे पत्थर पर स्कॉट ने एक शख्स का चेहरा उकेरा है, जो हेलमेट पहने है। स्कॉट का कहना है कि इस पत्थर के साथ आंखें और नाक भी बना है। 

79

अपने फॉलोवर्स को स्कॉट ने बताया कि ये पत्थर इंसान के चेहरे को दिखा रहा है। जिसके साथ नाक, आंख और गाल का नीचे का हिस्सा दिख रहा है। स्कॉट ने इसे बेहद अजीब बताया। 

89

स्कॉट के अनुसार एक ही जगह पर पिरामिड के आकार का पत्थर और फिर दूसरे में इंसान का चेहरा, ये कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता। ये इस बात का सबूत है कि सदियों पहले मंगल ग्रह पर जिंदगी मौजूद थी। ये तस्वीरें मंगल ग्रह पर एलसी माउंटेन नाम की जगह से ली गई है। इस जगह पर समय-समय पर जिंदगी होने का दावा किया जाता है। 

99

स्कॉट के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उसके बात का समर्थन किया। कई लोगों को पत्थर पर इंसान की आकृति नजर आई। अब इस दावे के पीछे कितनी सच्चाई है ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन फिलहाल इस खबर के बाद साइंस की दुनिया में हड़कंप है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories