चमत्कार: अब कभी नहीं टूटेंगे घर के कांच, वैज्ञानिकों ने लकड़ी से बनाया इतना मजबूत कांच

Published : Oct 07, 2020, 02:51 PM IST

हटके डेस्क: शीशा हो या दिल हो, आखिर टूट जाता है- अब ये लाइन गलत साबित हो जाएगी। दिल पर तो वैज्ञानिकों का कोई जोर नहीं है। लेकिन उन्होंने ऐसा कांच बना लिया है जिसे लकड़ी से तैयार किया गया है। जी हां, लकड़ी से बनाया गया ट्रांसपेरेंट कांच इन दिनों चर्चा में है। इसके सैंपल को देख यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये लकड़ी से तैयार किया गया है। वैज्ञानिकों की टीम ने कई साल मेहनत करके इसे बनाने में सफलता हासिल की है। अब उन्होंने लोगों के सामने सैंपल जारी किया है। आइये आपको बताते हैं कैसे बनाया गया है लकड़ी से ये कांच... 

PREV
16
चमत्कार: अब कभी नहीं टूटेंगे घर के कांच, वैज्ञानिकों ने लकड़ी से बनाया इतना मजबूत कांच

साइंटिस्ट्स ने लकड़ी से ट्रांसपेरेंट ग्लास बनाकर क्रांति ही ला दी है। ये कांच घर में इस्तेमाल होने वाले कांच को रिप्लेस करने का बेस्ट ऑप्शन बन गया है। 

26

लकड़ी से बना ये कांच बालसा पेड़ की लकड़ी से बनता  है। ये पेड़ साउथ और सेंट्रल अमेरिका में पाया जाता है। इससे बना कांच आम शीशे से 5 गुना ज्यादा मजबूत है। 

36

टीम ने बालसा की लकड़ी को ब्लीच में तब तब डाले रखा जब तक इसके आर-पार दिखने ना लगे। इसके बाद इसे एक सिंथेटिक पॉलीमर जिसे polyvinyl alcohol (PVA)  कहते हैं, उससे रियेक्ट करवाया गया। 
 

46

ये कांच नॉर्मल शीशे से काफी अलग है। लकड़ी से बना ये कांच टूटने की जगह मुड़ जाएगा और ये कभी चटकेगा भी नहीं। इस इन्वेंशन को क्रांति का नाम दिया जा रहा है। 

56

इसे तैयार किया है यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड और यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो ने मिलकर। अब इसे सालाना 25 हजार टन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

66

एक स्टडी के मुताबिक, ये कांच ग्रीनहाउस गैस में भी मदद करेगा। ये अन्य कांच के मुकाबले 10 से 25 प्रतिशत कम एनर्जी एमिट करेगा। इससे पहले वैज्ञानिकों ने ट्रांसपेरेंट एल्युमिनियम का भी निर्माण किया था। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories